– 27 दिसंबर को दशहरा मैदान में होगा भव्य आयोजन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नगर में निकाली शौर्य वाहन यात्रा
जावरा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा आगामी 27 दिसंबर को सुबह 11:30 बजे दशहरा मैदान, जावरा में होने वाले हिंदुत्व के शंखनाद कार्यक्रम के जागरण हेतु आज नगर में विशाल वाहन यात्रा निकाली गई। इस शौर्य यात्रा में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
वाहन यात्रा का शुभारंभ मालीपुर मठ मंदिर में भारत माता की आरती से हुआ। इसके पश्चात विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत द्वारा बौद्धिक उद्बोधन दिया गया, जिसके बाद यात्रा नगर भ्रमण पर निकली। यात्रा रपट रोड, बड़ा मालीपुरा, चूड़ी बाजार, जवाहरपथ, पीपली बाजार, फूटी बावड़ी, शुक्रवारिया, गोवर्धननाथ चौराहा, सोमवारिया, आज़ाद चौक, खारिवाल मोहल्ला, घंटाघर चौराहा, कोठी बाजार, नीम चौक, रतलामी गेट, स्टेशन रोड, स्टेशन चौराहा एवं ब्रिज होते हुए चौपाटी माताजी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
25 को निकलेगी मशाल यात्रा –
कार्यक्रम में मधुसूदन पाटीदार (जिला अध्यक्ष), राधेश्याम अंजना (विभाग सह संयोजक), तूफान सिंह यादव (जिला मंत्री), संदीप राठौर (जिला सह संयोजक) सहित हरीश जिलोट, नरेंद्र पाटीदार, विकास सोनी, राजेश शर्मा, ओंकार दास बैरागी, आदित्य धारीवाल, पूर्णेन्दु जोशी, सुनील पाठक, राजेश पांचाल, ज्ञान सिंह, शिवम, महेंद्र सिंह, नीरज, हेमंत, अनिकेत एवं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हिंदुत्व के शंखनाद कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार को और सशक्त करने के लिए 25 दिसंबर को पुन: मशाल यात्रा जावरा नगर में निकाली जाएगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

