• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा के मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच, 3 दिन में दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड देने के निर्देश

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा मन

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, September 9
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा में युवाओं की हुंकार : खेल मैदान से लेकर रोजग़ार तक, हक के लिए सड़कों पर उतरेगी युवक कांग्रेस
जावरा

जावरा में युवाओं की हुंकार : खेल मैदान से लेकर रोजग़ार तक, हक के लिए सड़कों पर उतरेगी युवक कांग्रेस

EditorBy EditorDecember 27, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– 28 दिसंबर को एसडीएम कार्यालय से कॉलेज ग्राउंड तक पैदल मार्च, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन
– मुख्यमंत्री के जावरा दौरे के दौरान युवक कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
जावरा। शहर के युवाओं, किसानों और आम नागरिकों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर युवक कांग्रेस जावरा विधानसभा द्वारा 28 दिसंबर (शनिवार) को एक बड़ा आंदोलन किया जा रहा है। सुबह 11:30 बजे इंदिरा गांधी प्रतिमा, एसडीएम कार्यालय जावरा पर एकत्रित होकर युवक कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल मार्च के रूप में कॉलेज ग्राउंड तक पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। उल्लेखनीय है कि रविवार को ही प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव का जावरा दौरा भी हैं। ऐसे में युवक कांग्रेस का यह प्रदर्शन स्थानीय पुलिस व प्रशासन के लिए भी चिंता का विषय हैं।
इन मांगो को लेकर सौंपा जाएगा ज्ञापन –
युवक कांग्रेस ने साफ किया है कि जावरा के युवाओं को आज तक न तो खेल के लिए पर्याप्त मैदान मिला और न ही आधुनिक स्टेडियम की सुविधा। शहर की कई कॉलोनियां आज भी अवैध और अविकसित स्थिति में हैं, जहां सड़क, नाली, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं तक नहीं पहुंचीं। इसके साथ ही चौपाटी चौराहे पर ओवरब्रिज की वर्षों पुरानी मांग आज भी अधूरी पड़ी है। आंदोलन में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार की ठोस व्यवस्था, सहारा इंडिया के पीडि़त निवेशकों को शीघ्र भुगतान, रोजड़ा एवं जंगली जानवरों से किसानों की फसलों में हो रहे नुकसान की भरपाई, किसानों को पर्याप्त खाद व बिजली आपूर्ति तथा स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही अवैध वसूली को तत्काल रोकने जैसी मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
… नहीं तो होगा आंदोलन –
युवक कांग्रेस का कहना है कि यदि सरकार और प्रशासन ने इन समस्याओं पर गंभीरता नहीं दिखाई, तो आने वाले समय में आंदोलन और तेज किया जाएगा। यह पैदल मार्च जावरा की जनता के हक, युवाओं के भविष्य और किसानों के अधिकारों की निर्णायक लड़ाई का प्रतीक होगा। शहर युवा कांग्रेस, ब्लॉक युवा कांग्रेस पिपलोदा उत्तर-दक्षिण एवं जावरा विधानसभा के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नागरिकों और युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस जनआंदोलन को मजबूती प्रदान करें।

Post Views: 176
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा के मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच, 3 दिन में दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड देने के निर्देश

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा मन

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा के मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच, 3 दिन में दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड देने के निर्देश

By EditorSeptember 8, 2026

– जावरा के पांच मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच जावरा । में…

जावरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा मन

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा के मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच, 3 दिन में दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड देने के निर्देश

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा मन

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.