– मध्यप्रदेश की 16 वीं विधानसभा के पहले सत्र में जावरा विधायक ने उठाए सवाल
– तकनिकी शिक्षा को लेकर उठाई बात, पॉलिटेक्निक कॉलेज की भूमि पर अतिक्रमण का मुद्दा भी सदन में उठाया
जावरा। 16 वीं विधानसभा के पहले सत्र के पहले प्रश्न में जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने क्षेत्र में उच्च शिक्षा, खेल व युवा कल्याण तथा तकनीकी शिक्षा में सुविधाओं को लेकर बात उठाई। विधानसभा के सत्र में पहला प्रश्न विधायक डॉ पांडेय का था। सत्र की शुरुआत करते हुए डॉ. पांडेय ने प्रदेश सरकार के प्रति धन्यवाद दिया कि रतलाम जिले में विभिन्न स्थानों पर महाविद्यालय प्रारंभ किए लेकिन अशासकीय विधि महाविद्यालय को 60 एवं कन्या महाविद्यालय को 53 वर्ष होने के बाद क्षेत्रफल व छात्र छात्राओं की आवश्यकता क दृष्टिगत रखते हुए जिले के सेंटर पाइंट जावरा में नवीन कन्या व विधि महाविद्यालय प्रारंभ किए जाने का आग्रह किया। जिसको लेकर उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने कहा कि कई जिला मुख्यालय पर कन्या महाविद्यालय नही है, इस हेतु परीक्षण करवा कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जावरा महाविद्यालय की छात्र कैपिटिी व संसाधन बढाये जाएगे। विधायक डॉ पांडेय की मांग पर मंत्री परमार ने जावरा में एमए अंग्रेजी व समाज शास्त्र का संकाय अगले सत्र से शुरू करने तथा बीए होम साइंस का भी परीक्षण करने की बात कही।
पिपलौदा में खैल स्टेडियम हेतु भूमि अधिगृहित –
डॉ पांडेय के जावरा व पिपलौदा में खेल स्टेडियम की स्वीकृति के प्रश्न पर खेल व युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि पिपलौदा में 2.0840 हैक्टेयर भूमि खेल स्टेडियम हेतु विभाग ने आधिपत्य में ली है। खेल स्टेडियम का प्राक्कलन एवं तकनीकी स्वीकति के पश्चात बजट की उपलब्धता पर स्वीकृति दी जा सकेगी।
पॉलिटेक्निक की भूमि पर अतिक्रमण का मुद्दा भी उठाया –
विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय ने जावरा पॉलिटेक्निक कालेज की भूमि पर अतिक्रमण का भी विषय उठाया। जिस पर तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने बताया कि अनुविभागीय अधिकारी व पुलिस प्रशासन के माध्यम से अतिक्रमण हटाया गया है। पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के पास 21.816 हेक्टयर भूमि है। इस महाविद्यालय में विगत 10 वर्षों में 427 लाख की राशि से विभिन्न निर्माण कार्य कराए गए। इसके अलावा भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा मशीनरी, स्मार्ट क्लास, कम्युनिटी पॉलिटेक्निक योजना के कार्यो हेतु 2 करोड 28 लाख की राशि स्वीकृत की है। जावरा व पिपलौदा आईटीआई म वर्तमान में इलेक्ट्रिशियन विषय की पढाई कराई जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

