• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा : पुजारी को धमकी के आरोप में गुड्डू पहलवान सहित 3 पर केस, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

July 10, 2026

जावरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लग्जरी महिंद्रा थार से 200 किलो डोडाचूरा जब्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

July 9, 2026

अभाविप के 78 वें स्थापना दिवस पर जावरा में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

July 9, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, July 11
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा को विकास का महापैकेज, लेकिन जिला बनाने की मांग फिर टली
जावरा

जावरा को विकास का महापैकेज, लेकिन जिला बनाने की मांग फिर टली

EditorBy EditorDecember 29, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– मुख्यमंत्री ने दी इंदौर आउटडोर स्टेडियम, वन स्टॉप सेंटर, हेरिटेज भवन व छात्रावास की सौगात
– जिला मांग पर बोले, जिला संभाग छोड़े – उज्जैन-इंदौर जैसी मेट्रो सिटी का लाभ लो
जावरा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जावरा को ऐतिहासिक विकास की सौगात देते हुए नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने आधुनिक आउटडोर-इनडोर स्टेडियम, निराश्रित महिलाओं के लिए वन स्टॉप सेंटर, हेरिटेज भवन, जर्जर स्कूल की मरम्मत के लिए 2-2 करोड़ रुपये तथा सुजापुर व पिपलौदा में बालिका छात्रावास बनाने की घोषणा की। हालांकि इस दौरान जावरा को जिला बनाने की मांग को मुख्यमंत्री ने टाल दिया। जिले की मांग पर मुख्यमंत्री ने इस पर कहा कई स्थानों से जिले की मांग उठ रही हैं, तो हमने परिसिमन आयोग गठित किया हैं, वह जांच कर रहा हैं। और क्या जिला संभाग करते हो, आप तो पास की उज्जैन और इंदौर जैसी मेट्रोपोलिटन सिटी का मज़ा लीजिए। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद जावरा को जिला बनाए जाने की वर्षों पुरानी मांग एक बार फिर अधर में जाती नजर आई।145 करोड़ के 33 विकास कार्यों से बदलेगा जावरा-रतलाम का चेहरा-
मुख्यमंत्री ने रतलाम जिले में 145 करोड़ रुपये की लागत वाले 33 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 18 करोड़ के 12 कार्यों का लोकार्पण और 127 करोड़ के 21 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
3.77 लाख किसानों को 810 करोड़ की भावांतर राशि –
राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने 3.77 लाख से अधिक सोयाबीन किसानों को 810 करोड़ रुपये की भावांतर राशि सिंगल क्लिक से दी। रतलाम जिले के 12,386 किसानों को 20.74 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री ने कहा भावांतर किसानों के अधिकार और सरकार के संकल्प का प्रतीक है। युवाओं को रोजगार, किसानों को सोलर पंप, बहनों को 3000 रुपये मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जरूरतमंद युवा को रोजगार दिया जाएगा 32 लाख किसानों को सोलर पंप, 90 प्रतिशत अनुदान पर लाड़ली बहनों की राशि 3000 रुपये तक बढ़ाई जाएगी। नदी जोड़ो परियोजना और फोर-लेन हाईवे से मिलेगा रतलाम को लाभ –
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बताया कि पार्वती-कालीसिंध-चंबल राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना से रतलाम को स्थायी सिंचाई सुविधा मिलेगी। साथ ही मालवा क्षेत्र में 5000 करोड़ रुपये का फोर-लेन हाईवे बनेगा, जो रतलाम जिले से होकर गुजरेगा। इस दौरान सुजापुर में पूर्व सांसद डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री ने ग्राम सुजापुर में मालवा के गांधी स्व. डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय की आदमकद प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वही डॉ पाण्डेय के जीवन चरित्र पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया
डॉ पाण्डेय जनसेवा की मिसाल –
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि जावरा के डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडे एक ऐसा व्यक्तित्व है जिनके कृतित्व से क्षेत्र आलोकिक हुआ है। डॉ. पांडे ने अपने परिश्रम से जन सेवा की मिसाल कायम की है। मुझे प्रसन्नता है कि मुझे उनका सानिध्य मिला है और उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। तोमर ने कहा कि आज प्रदेश के लाखों किसान भावांतर जैसी योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। जहां-जहां फसलों को नुकसान हुआ प्रदेश सरकार द्वारा वहां किसानों को राहत राशि प्रदान की गई है।कृषि मंत्री ने किया अभिनंदन –
प्रदेश के कृषि मंत्री एंदल सिंह कंषाना ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभिनव रूप से जनकल्याणकारी कार्यों की शुरुआत की है। किसान के हित में कार्य करने वाले मुख्यमंत्री डॉ. यादव कृषक हित में सदैव अग्रणी रहे हैं। श्री कंषाना ने प्रदेश के किसानों की ओर से मुख्यमंत्री का अभिनंदन स्वागत किया।
किसानों का दर्द समझ लागू की भावातंर योजना –
प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसान के दर्द को समझते हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश में भावांतर योजना लागू की हंै, जिससे किसानों को नुकसान से बचाकर मदद की जा रही है। खंडेलवाल ने जावरा के डॉ. लक्ष्मी नारायण पांडे के व्यक्तित्व का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने जन सेवा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनका व्यक्तित्व राजनीति में संस्कारों का माध्यम है। हमें उनके आचरण तथा सादगी से सीखना चाहिए।
स्वागत भाषण में जावरा विधायक ने रखी अपनी मांगे –
जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में सफलतापूर्वक भावांतर योजना लागू करके किसानों को लाभान्वित किया है। साथ ही फसल नुकसान पर क्षतिपूर्ति राशि भी प्रदान की गई है। प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सर्व वर्ग विकास किया जा रहा है। रतलाम जिला तथा जावरा क्षेत्र भी तेज गति से विकास कर रहा है। इस दौरान विधायक ने जावरा विधानसभा के विकास के लिए एक मांत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा।
इन दिग्गजों की रही उपस्थिति –
किसान सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंदसौर-नीमच-जावरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सदस्य बंशीलाल गुर्जर, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई शंभुलाल चंद्रवंशी, विधायक रतलाम ग्रामीण मथुरालाल डामोर, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व मंत्री हरदीप सिंह डंग के साथ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कान्हसिंह चौहान, केकेसिंह काूलखेड़ा, जिला महामंत्री महेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, किर्तीशरणसिंह, जावरा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, सुखेड़ा मंडल अध्यक्ष रितेश जैन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व जिला कलेक्टर मिशा सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन, एसडीएम जावरा सुनिल जायसवाल, तहसीलदार पारस वैश, नायब तहसीलदार वैभव जैन के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान बंधु उपस्थित थे।

Post Views: 167
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा : पुजारी को धमकी के आरोप में गुड्डू पहलवान सहित 3 पर केस, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

July 10, 2026

अभाविप के 78 वें स्थापना दिवस पर जावरा में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

July 9, 2026

15 साल का भरोसा टूटा! मंदिर निर्माण के नाम पर 3.20 लाख की ऑनलाइन ठगी का आरोप, महंत पहुंचे CSP के पास

July 8, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा : पुजारी को धमकी के आरोप में गुड्डू पहलवान सहित 3 पर केस, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

By EditorJuly 10, 2026

– प्रदर्शन के बाद पुलिस ने गुड्डू पहलवान, पत्नी और बेटी पर दर्ज किया प्रकरण…

जावरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लग्जरी महिंद्रा थार से 200 किलो डोडाचूरा जब्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

July 9, 2026

अभाविप के 78 वें स्थापना दिवस पर जावरा में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

July 9, 2026

15 साल का भरोसा टूटा! मंदिर निर्माण के नाम पर 3.20 लाख की ऑनलाइन ठगी का आरोप, महंत पहुंचे CSP के पास

July 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा : पुजारी को धमकी के आरोप में गुड्डू पहलवान सहित 3 पर केस, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

July 10, 2026

जावरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लग्जरी महिंद्रा थार से 200 किलो डोडाचूरा जब्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

July 9, 2026

अभाविप के 78 वें स्थापना दिवस पर जावरा में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

July 9, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.