– एसजीएफआई अंडर-14 बास्केटबॉल में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रचा इतिहास
जावरा। नगर के लिए गर्व का क्षण है, जब शहर के तीन होनहार खिलाडिय़ों शशवत राठौर, ईशान जोशी और मोनित शाही ने राष्ट्रीय स्तर पर जावरा और मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया। इन तीनों खिलाडय़िों ने 69वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) अंडर-14 बॉयज बास्केटबॉल चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया।
यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 23 से 28 दिसंबर 2025 तक जबलपुर (मध्यप्रदेश) में आयोजित हुई, जिसमें देशभर से विभिन्न राज्यों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें जावरा के इन तीन खिलाडिय़ों की अहम भूमिका रही। मध्यप्रदेश टीम के हेड कोच रविंद्र सिंह सिसोदिया भी जावरा नगर से हैं, जिससे यह उपलब्धि और भी गौरवपूर्ण बन गई। उनके कुशल मार्गदर्शन में टीम ने बेहतरीन तालमेल और खेल भावना का परिचय दिया।
विधायक डॉ पाण्डेय ने किया स्वागत व सम्मान –
टूर्नामेंट से लौटने पर जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने इन खिलाडिय़ों और कोच का विशेष सम्मान किया। विधायक डॉ. पांडेय ने कहा कि ये खिलाड़ी केवल जावरा ही नहीं बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढऩे की नई दिशा मिलती है। शशवत राठौर, ईशान जोशी और मोनित शाही स्थानीय स्कूलों के छात्र हैं और बचपन से ही बास्केटबॉल में विशेष रुचि रखते हैं। उनकी इस सफलता से जावरा नगर में खुशी और उत्साह का माहौल है। अभिभावकों, कोचों और खेल प्रेमियों ने खिलाडय़िों की जमकर सराहना की है। कोच रविंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि टीम ने कड़ी मेहनत की है और भविष्य में इससे भी बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया है। यह सफलता छोटे शहरों से आने वाले खिलाडिय़ों के लिए बड़ी प्रेरणा है और इससे मध्यप्रदेश में खेल संस्कृति को नई ऊंचाई मिलेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

