जावरा l केंद्रीय मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल जी ने नई दिल्ली स्थित India International Centre में आयोजित “MERCIE Animal Welfare Foundation & Awards for Animal Welfare” समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।कार्यक्रम में आचार्य लोकेश मुनि जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर पशु कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अंबिका शुक्ला, गीता एवं जावेद इकबाल शाह सहित अन्य “चेंजमेकर्स” को MERCIE Awards से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गुलशन इम्तियाज शेखर नाहर एवं नवीन अरोड़ा रुद्राक्ष को जीवो के प्रति प्रेम और समर्पण को देखते हुए प्रशस्ति पत्र एवं ₹ 21000 राशि का चेक देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम की संस्थापक एवं आयोजक बरखा विकास पिंचा तथा विकास पिंचा ने प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल तथा आचार्य लोकेश मुनि जी का धन्यवाद दिया तथा पूजा जैन काठेड़ ने सभी का आभार व्यक्त कियाl संचालन योगिता भयाना ने कियाl

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

