• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा के मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच, 3 दिन में दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड देने के निर्देश

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा मन

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, September 9
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»करणी सेना परिवार की जनक्रांति न्याय यात्रा आव्हान बाईक रैली 9 दिसंबर को जावरा में
जावरा

करणी सेना परिवार की जनक्रांति न्याय यात्रा आव्हान बाईक रैली 9 दिसंबर को जावरा में

EditorBy EditorDecember 8, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– गुन्ना चौक से प्रारंभ होगी रैली, फोरलेन स्थित शिक्षक नगर में सभा के रुप में होगी समाप्त
– 21 दिसंबर हरदा जन क्रांति न्याय आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
जावरा। करणी सेना परिवार मध्यप्रदेश द्वारा 21 दिसंबर 2025 को हरदा में आयोजित देश का सबसे बड़ा जन क्रांति न्याय आंदोलन ऐतिहासिक बने, इसके लिए तैयारियां पूरे जोर पर हैं। इसी कड़ी में आज 9 दिसंबर, मंगलवार को सुबह 10 बजे जावरा के गुना चोक पैलेस ग्राउंड से करणी सेना परिवार की जनक्रांति न्याय यात्रा भव्य आह्वान रैली निकाली जाएगी, जो शहर भर में शक्ति प्रदर्शन करते हुए शिक्षक नगर (पुलिस पैट्रोल पंप के पीछे) स्थित विशाल जनसभा स्थल पर संपन्न होगी।
करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर, हजारों करणी सैनिकों एवं सर्व समाज के लोगों के साथ इस विशाल आह्वान रैली का नेतृत्व करेंगे। रैली प्रात: 10 बजे गुन्ना चोक पैलेस ग्राउंड से प्रारंभ होकर पुल बाजार स्थित शंकर मंदिर, भड़भुजा चौक, बजाज खाना, घंटाघर चौराहा, कोठी बाजार, कमानी गेट, नीम चौक, लक्ष्मीबाई रोड़, रतलामी गेट, गौशाला रोड़, सिटी ओवर ब्रिज, चौपाटी रोड़, चौपाटी चौराहा से होकर फोरलेन स्थित शिक्षक नगर पुलिस पैट्रोल पंप के पीछे पहुंचेगी। जहां विशाल जन सभा में परिवर्तित होगी।
जावरा से उठेगी हुंकार, हरदा में बनेगा इतिहास –
करणी सेना ने जावरा सहित पूरे क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होकर 21 दिसंबर के हरदा महाआंदोलन को ऐतिहासिक बनाने में योगदान दें। आज की यह आह्वान रैली केवल जावरा की नहीं, पूरे मध्यप्रदेश में 21 दिसंबर के महासंग्राम की एक शक्तिशाली हुंकार के रूप में देखी जा रही है।
हरदा आंदोलन को सफल बनाने का आव्हान –
जीवन सिंह शेरपुर पिछले कई दिनों से पूरे मध्यप्रदेश के जिलों का दौरा कर रहे हैं और 21 दिसंबर को हरदा पहुँचकर जन क्रांति न्याय आंदोलन को सफल बनाने का आव्हान कर रहे हैं। करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने कहा कि 21 दिसंबर का हरदा जन क्रांति न्याय आंदोलन सिर्फ करणी सेना का नहीं, बल्कि सर्व समाज का आंदोलन है। देशभर से लाखों लोग हरदा पहुंचकर सामाजिक न्याय, हक-अधिकार और सम्मान की लड़ाई को नई दिशा देंगे।
21 सूत्रीय मांगों को लेकर हरदा में भव्य आंदोलन –
21 दिसंबर का यह महाआंदोलन निम्नलिखित 21 प्रमुख मांगों के समर्थन में आयोजित किया जा रहा हंै —
– हरदा लाठीचार्ज (12-13 जुलाई 2025) की न्यायिक जांच, दोषियों पर कार्रवाई, झूठे मुकदमे वापस
– ईडब्ल्यूएस आरक्षण में जमीन/मकान की शर्त समाप्त, केवल 8 लाख आय मान्य, 5 वर्ष आयु छूट, बैकलॉग पूर्ति
– आरक्षण आर्थिक आधार पर, एक बार लाभ लेने वाले को दोबारा नहीं; सभी वर्गों में क्रीमी लेयर
एससी/एसटी एक्ट में बिना जांच गिरफ्तारी पर रोक, झूठे केस करने वालों पर कार्रवाई
– सामान्य व पिछड़ा वर्ग के लिए नया संरक्षण कानून
– क्षत्रिय महापुरुषों के इतिहास से छेड़छाड़ पर रोक, एनसीईआरटी सुधार
– सवर्ण आयोग का पुनर्गठन व नीतिगत अधिकार
– भर्ती कैलेंडर, बेरोजगारी भत्ता, भर्ती शुल्क वापसी, दैनिक वेतनभोगियों का नियमितीकरण
– म.प्र. की भर्तियों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता
– स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू, फसल सुरक्षा व खाद नियंत्रण
– कृषि उपकरणों पर जीएसटी मुक्त, बेहतर फसल बीमा, रुपए 55,000/हेक्टेयर मुआवजा
– स्मार्ट मीटर बंद, बढ़े बिजली बिलों का समायोजन
– गलत पहचान से ठगी व लव जिहाद पर कठोर कानून
– लव मैरिज में अभिभावक की सहमति अनिवार्य, अंतर्जातीय अनुदान बंद
– प्रमोशन में आरक्षण समाप्त
– गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा
– पूर्व सैनिकों को 10 प्रतिशत हॉरिजॉन्टल आरक्षण
– सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता सुधार, निजी स्कूल फीस नियंत्रण
– संविदा, अतिथि शिक्षक व अन्य कर्मियों का नियमितीकरण
– मीडिया कर्मियों के लिए समितियों का पुनर्गठन व आर्थिक सहायता
– पुलिस आरक्षक को 2400 ग्रेड पे, होमगार्ड को पुलिस समान वेतन-भत्ते

Post Views: 313
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा के मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच, 3 दिन में दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड देने के निर्देश

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा मन

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा के मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच, 3 दिन में दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड देने के निर्देश

By EditorSeptember 8, 2026

– जावरा के पांच मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच जावरा । में…

जावरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा मन

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा के मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच, 3 दिन में दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड देने के निर्देश

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा मन

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.