– 48 वर्षो की निरंतर चिकित्सा सेवा पर किया सम्मानित
– होटल गोल्डन लीफ में आयोजित समारोह में चिकित्सा सेवा, सम्मान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का रहा संगम
जावरा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) जावरा ब्रांच द्वारा वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह का भव्य आयोजन होटल गोल्डन लीफ में किया गया। समारोह में चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ चिकित्सकों को सम्मानित किया गया, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन को यादगार बना दिया।
वार्षिक सत्र 2025 के अंतर्गत जावरा क्षेत्र में पिछले 48 वर्षों से उत्कृष्ट व समर्पित चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए डॉ. हमीर सिंह राठौर (राठौर नर्सिंग होम, जावरा) एवं डॉ. उषा ओझा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करते ही उपस्थित चिकित्सकों एवं उनके परिवारजनों ने तालियों की गूंज के साथ बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
आईएमए के इस पारिवारिक मिलन समारोह में सभी सदस्यों ने आपसी सौहार्द, सहयोग और एकजुटता का परिचय दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत प्रसिद्ध गज़़ल गायक अहमद रज़ा ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. आर.एन. मंडवारिया एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. आई.एल. चंदेलकर की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह का कुशल संचालन आईएमए जावरा अध्यक्ष डॉ. प्रकाश उपाध्याय ने किया, जबकि अंत में आईएमए सचिव डॉ. अतुल मंडवारिया ने आभार व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों एवं सदस्यों का धन्यवाद किया। समारोह चिकित्सा सेवा, सम्मान और सांस्कृतिक सौहार्द का सुंदर उदाहरण बनकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

