– आरोपी के कब्जे से एक केटीएम बाईक भी पुलिस ने की जब्त
जावरा। अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध जारी अभियान के तहत औद्योगिक क्षैत्र पुलिस थाना जावरा को सफलता मिली हैं। पुलिस ने पिपलोदा रोड़ से निर्माणाधीन हरियाखेड़ा बरगढ़ बायपास स्थित हरियाखेड़ा श्मशान के समीप एक आरोपी को मोटर साईकल से अवैध मादक पदार्थ 20 किलो 200 ग्राम डोडाचुरा और करीब 450 ग्राम अफीम की तस्करी करते हुए पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 1 लाख 70 हजार का मश्रुका जब्त किया हैं।
मामले का खुलासा करते हुए एसपी अमित कुमार ने बताया कि नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन मे औद्योगिक क्षैत्र थाना प्रभारी मुनिन्द्र गौतम के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना पर टीम द्वारा हरियाखेडा बायपास शमसान घाट के पास नाकाबंदी के दौरान आरोपी असलम पिता उस्मान खां मेव जाति मेवाती (20) निवासी उमठपालिया के कब्जे से 20 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा व 450 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम, बिना नम्बर की केटीएम काले रंग की मो.सा. को जप्त कर थाना औ.क्षेत्र जावरा पर धारा 8/15,18 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपीका न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड लेकर अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत एवं अन्य आरोपियों के सम्बन्ध में पुछताछ की जा रही हैं।
1 लाख 70 का मश्रुका जब्त किया –
एसपी ने बताया कि आईए पुलिस ने आरोपी असलम के कब्जे से 20 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कीमती 40 हजार रुपए, 450 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम कीमती 30 हजार रुपए सहित बिना नम्बर की केटीएम काले रंग की मोटर सायकिल कीमती 1 लाख रुपए के साथ कुल 1 लाख 70 हजार रुपए का मश्रुका जब्त किया हैं। पुलिस की इस कार्रवाई में निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, उनि. राकेश मेहरा, उनि. आर.एस. सिसोदिया, सउनि जसराज चन्देल, प्र.आर. संजय आंजना, विष्णु चन्द्रावत, महेन्द्र चौहान, हेमन्त लिम्बोदिया, आर मनोहर गायरी, दीपराज सिंह, रविन्द्र राठौर, योगेश राठौर, चेतन राठौर, रवि पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

