– विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के प्रयास रंग लाए, अब जावरा में होंगी और अधिक जटिल सर्जरी
जावरा। विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयास लगातार सफल होते जा रहे हैं। विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के अथक प्रयासों से सिविल हॉस्पिटल जावरा में एम.एस. (सर्जन) एवं एनेस्थेटिक सर्जन की नियुक्ति राज्य शासन द्वारा की गई है, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है।
सिविल हॉस्पिटल जावरा के मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र कुमार दवे ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के निरंतर प्रयासों एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ. संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन में भोपाल से दो विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना की गई है। एम.एस. पद पर डॉ. पीयूष मांगरिया तथा एनेस्थेटिक सर्जन के पद पर डॉ. भारती यादव की नियुक्ति की गई है।
सर्जरी को मिलेगी गति –
इन दोनों विशेषज्ञों की नियुक्ति से सिविल हॉस्पिटल जावरा के ऑपरेशन थियेटर में सर्जरी कार्य को और गति मिलेगी। वर्तमान में अस्पताल में सिजेरियन, एल.टी.टी., स्टेक्टॉमी तथा आर्थोपेडिक सर्जरी जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं, जिन्हें सिविल हॉस्पिटल प्रभारी डॉ. दीपक पालडय़िा, डॉ. अजय सिंह राठौर, डॉ. अतुल मंडवारिया एवं डॉ. दिनेश पाटीदार द्वारा सफलतापूर्वक किया जा रहा है। नए विशेषज्ञों के जुडऩे से जटिल सर्जरी में सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा और बढ़ेगा। इन नियुक्तियों से जावरा एवं आसपास के क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय एवं सिविल हॉस्पिटल प्रभारी डॉ. दीपक पालडय़िा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य शासन के सहयोग से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर मजबूत हो रही हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

