– सम्मेलन कार्यालय का उद्घाटन, सर्वसम्मति से समिति का गठन
जावरा। आगामी सोमवार 26 जनवरी 2026 को त्र्यंबकेश्वर बस्ती में आयोजित होने वाले भव्य हिंदू सम्मेलन की तैयारियों के तहत सरस्वती शिशु वाटिका, कश्मीरी गली पर सम्मेलन कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर बस्ती प्रमुख अपार दसेड़ा ने बताया कि यह कार्यालय पूरे बस्ती क्षेत्र में सम्मेलन की गतिविधियों का केंद्र रहेगा। कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघचालक तेजराम मंगरोदा, जिला कार्यवाह लक्ष्मीनारायण पाटीदार, नगर कार्यवाह आकाश भावसार, समाजसेवी देवेंद्र शर्मा एवं समाजसेवी रामचंद्र पोरवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
संघचालक तेजराम मंगरोदा का प्रेरक संदेश –
उद्घाटन पश्चात आयोजित बैठक में संघचालक तेजराम मंगरोदा ने कहा कि हिंदू समाज की संस्कृति और संस्कारों की रक्षा के लिए समाज को संगठित करना समय की आवश्यकता है। हमारी चिर-पुरातन संस्कृति और विरासत को सुरक्षित रखने तथा सामाजिक भेदभाव को मिटाकर समाज में एकता और समरसता का भाव जागृत करना ही इस सम्मेलन का मूल उद्देश्य है। अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सम्मेलन को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
हिंदू सम्मेलन समिति का गठन –
त्र्यंबकेश्वर बस्ती में हिंदू सम्मेलन समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिसमें संयोजक दीपक पोरवाल, सह संयोजक नमन गंगवाल, प्रतीक मंदलिया, पंकज कांठेड़ (घोडावाला), आशीष चपडोद, कोषाध्यक्ष पुष्पक चौरसिया, सह कोषाध्यक्ष अंकित पोरवाल, कार्यालय प्रमुख बाबूलाल सांखला, वेदांत पोरवाल, महिला प्रमुख सोनल पगारिया, रीता सोनी, रूपा ओस्तवाल, वर्षा अरोरा को शामिल किया गया।
बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित –
बैठक में बस्ती के अनेक समाजसेवी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से महेंद्र अग्रवाल, पियूष चौधरी, अर्हम आंचलिया, संदीप रांका, आदित्य सर्राफ, दिव्य उपाध्याय, वैभव चौपड़ा, मुकेश सोलंकी, मंथन सोनी, गौरव लुनिया, ऐश्वर्य पगारिया, भावेश मंगल, हार्दिक मेहता, सतीश हेमावत, पवन परमार, समकीत धाड़ीवाल, सार्थक मेहता, संभव आंचलिया, राहुल पोरवाल, लवीश ओस्तवाल, नागेश पोरवाल, सौरम पगारिया, सानिध्य पोरवाल, सुरेश सोलंकी, केदार पोरवाल, ललित पंवार, सिद्धम आंचलिया सहित बड़ी संख्या में बस्तीवासी मौजूद रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

