– जीनियस पब्लिक स्कूल पर हुई लाभार्थी सम्पर्क अभियान के तहत कार्यशाला
– कार्यशाला में मनाई संत शिरोमणी गाडगे महाराज की जन्म जयंति
जावरा। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने सम्पूर्ण देश मे लाभार्थी हितग्राही संपर्क अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार और राज्य सरकार के जो हितग्राही है उनसे घर जाकर संपर्क करने का आह्वान किया है। कार्यशाला से बूथ स्तरीय पत्रक व लाभार्थियों की प्राप्त सूचियों को बूथ पर बनाई गई टोली को दिया जा रहा है। प्रत्येक बूथ पर तीन सदस्यों की टोली बनाई गई है जिसमे बूथ प्रभारी बूथ संयोजक एवं बूथ सह संयोजक नियुक्त किये गए है।
यह बात भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जावरा द्वारा लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला के दौरान मुख्य वक्ता जावरा मंदसौर लोकसभा के प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहीं। मंदसौर जिला भाजपा महामंत्री व लोकसभा के हितग्राही अभियान प्रभारी गणपतलाल आंजना ने कहाँ की टोली बूथ पर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश सरकार के लाभार्थियों से संपर्क कर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताएगी और केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी और विकास के कार्यो का पत्रक देगी, साथ ही मंडल कार्यशाला के बाद शक्ति केंद्रों की बैठक कर सुनियोजित कार्ययोजना बनाकर हितग्राही संपर्क अभियान को बूथ के प्रत्येक हितग्राही के पास जाकर इस कार्य को पूरा करने की बात कही।
लोक सभा चुनाव में जी जान से जुटने का किया आव्हान –
विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओ से आह्वान किया की हितग्राहीयों से सम्पर्क कर शासन की योजनाओं की जानकारी देवें व आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारीयों हेतु जी जान से जुट जाए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष व विधानसभा प्रभारी महेश सोनी, विधानसभा विस्तारक कानसिंह चौहान,नंदकिशोर महावर, प्रमोद रावल, यश सकलेचा मंचसीन थे। स्वागत भाषण भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा ने दिया। संचालन नगर महामंत्री सोनू यादव व आभार नव नियुक्त महामंत्री अनिल धारीवाल ने माना।
मनाई संत शिरोमणी गाडगे महाराज की जयंति –
बैठक के दौरान संत शिरोमणी गाडमे महाराज की तस्वीर पर अतिथियों द्वारा माल्यापर्ण कर उन्है याद कर उनकी जंयति मनाई गई। कार्यक्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष अभय कोठारी, देवेन्द्र जादोंन, मुकेश प्रजापत, वीरेन्द्र सिंह चौहान, घनश्याम सोलंकी, प्रेम बनोपा, प्रदीप तिवारी, इफ््तेखार पठान, अकरम खान, राजेश धाकड़, रजत सोनी, अनिल मोदी, शिवेंद्र माथुर, सुरेश पोरवाल, चंद्र प्रकाश सोलंकी, बाबूलाल मईडा, अरविन्द चौहान, संदीप रांका, सत्यनारायण पांचाल, गणेश धाकड़, मनीष उटवाल, कविता अरविन्दसिंह चौहान, सोनू सोलंकी, मंजू पांचाल, पदमा शर्मा, शकील चौहान, शरद डूंगरवाल, सत्यनारायण सैनी, तेजनाथ गांधी, विशाल मेहता, विक्रम माली, गोविन्द कच्छवा, सौम्य टुकडिय़ा, गणेश चंद्रवंशी, दिव्य छाजेड आदि उपस्थित रहे।