– भीमाशंकर शर्मा शास्त्री के श्रीमुख से होगा कथा का रसपान
जावरा। श्री गीता भवन ट्रस्ट, जावरा के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री गीता जंयति महोत्सव के तहत सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन गुुरुवार से प्रारंभ हो रहा हैं। श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का भव्य आयोजन श्री गीता भवन प्रांगण पर किया जा रहा हैं। कथा का समापन 14 जनवरी को होगा। जिसमें प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 4 बजे कथा होगी। जिसमें प्रसिद्ध कथावाचक पं.भीमाशंकर शर्मा शास्त्री (धारियाखेड़ी वाले) के श्रीमुख से भागवत कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जाएगा। प्रतिदिन कथा विराम पर आरती उतारी जाएगी, आरती के बाद प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
कथा को लेकर तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। जिसका जायजा बुधवार को ट्रस्ट अध्यक्ष एवं विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने ट्रस्टियों के साथ मिला। गीता भवन ट्रस्ट के संरक्षक देवीशरण शर्मा, चिमनलाल गर्ग, परामर्शदाता डॉ सीएम वर्मा, डॉ आरएन मंडवारिया, उपाध्यक्ष कैलाशनारायण विजयवर्गीय, हरिनारायण अरोड़ा, ट्रस्ट सचिव अशोक सेठिया, सह सचिव राजेन्द्र श्रोत्रिय, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, प्रचार मंत्री मोहन पटेल के साथ ट्रस्टी प्रकाश मेहरा, दीनदयाल पाटीदार, बालाराम पाटीदार, केएल स्वर्णकार, प्रकाशचंद्र खंडेलवाल, तेजराम मांगरोदा, आई.पी. त्रिवेदी (एडवोकेट), डॉ शैलेन्द्र पाण्डेय, प्रदीपसिंह सोलंकी (एडवोकेट), गायत्री प्रसाद मंडलोई, अर्पित सेठिया, आनंद गर्ग के साथ संत सेवा समिति के राजेश शर्मा, दशरथ कसानिया, मनोहर पांचाल, जगदीश कुमावत, दिलीप हेमावत, विनोद अग्रवाल (कवि), मनोहरसिंह चौहान (मधुकर), प्रमोद रावल तथा कृष्णकांत के साथ कथा में सहभागिता करने वाले सभी महिला मंडल सदस्यों ने कथा में अधिक से अधिक की संख्या में शामिल होकर कथा का पूण्य लाभ लेने की अपील नगर की जनता से की हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

