• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, September 29
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»शुचिता और आत्मशुद्धि से ही सच्ची भक्ति संभव : भीमाशंकर शर्मा शास्त्री
जावरा

शुचिता और आत्मशुद्धि से ही सच्ची भक्ति संभव : भीमाशंकर शर्मा शास्त्री

EditorBy EditorJanuary 9, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– गीता जयंती महोत्सव के अंतर्गत गीता भवन जावरा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा
जावरा। गीता जयंती महोत्सव के अंतर्गत गीता भवन जावरा में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में कथा प्रवक्ता पं. भीमाशंकर शर्मा शास्त्री ने शुचिता और आत्मशुद्धि के महत्व पर मार्मिक प्रवचन दिया। उन्होंने कहा कि केवल बाहरी पूजा-पाठ या दिखावे से भगवान प्रसन्न नहीं होते, बल्कि शुद्ध मन, शुद्ध भाव और पवित्र आचरण ही सच्ची भक्ति की पहचान है। कथावाचक ने कहा कि शुचिता केवल शरीर की स्वच्छता तक सीमित नहीं है, बल्कि मन, वाणी और कर्म की पवित्रता ही वास्तविक शुचिता है। जिस व्यक्ति के मन में द्वेष, क्रोध, ईर्ष्या और अहंकार भरे होते हैं, उसकी पूजा भी ईश्वर तक नहीं पहुंचती। भगवान हृदय को देखते हैं, बाहरी आडंबर को नहीं।
मन ही मनुष्य के जीवन की दिशा तय करता हैं –
पं. शास्त्री ने कहा कि मन ही मनुष्य के जीवन की दिशा तय करता है। यदि मन शुद्ध होगा तो विचार और कर्म स्वत: शुद्ध होंगे और जीवन में शांति व आनंद आएगा। लेकिन दूषित विचार व्यक्ति को पतन की ओर ले जाते हैं और उसके जीवन में दुख व अशांति पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि आज अनेक लोग धार्मिक दिखने का प्रयास करते हैं, लेकिन भीतर से वे विकारों से भरे रहते हैं। ऐसी भक्ति निष्फल होती है। सच्ची भक्ति वही है जिसमें भाव, विचार और व्यवहार तीनों पवित्र हों।हृदय पवित्र हो तो ही उसमें ईश्वर करते हैं प्रवेश –
पं. शास्त्री ने कहा कि भगवान हमारे भीतर निवास करते हैं। जब हृदय पवित्र होता है, तभी ईश्वर उसमें प्रकट होते हैं। आत्मशुद्धि के बिना न तो भक्ति पूर्ण होती है और न ही जीवन सफल बनता है। उन्होने श्रोताओं से आह्वान किया कि वे पहले स्वयं को सुधारें, अपने विचारों को शुद्ध करें और फिर ईश्वर की आराधना करें। तभी जीवन में सुख, शांति और समाज में सद्भाव की स्थापना संभव है।
इन्होने लिया पौथी पूजन और आरती का लाभ –
कथा के दूसरे दिन पौथी पूजन और आरती का लाभ भाजपा जिला मंहामत्री महेश सोनी, पिपलौदा पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अतुल गौड़, डॉ लक्ष्मीनारायण पाण्डेय भाजपा मंडल अध्यक्ष मांगीलाल पांचाल, शासकीय भगतसिंह महाविद्यालय जन भागीदारी समिति अध्यक्ष प्रमोद रावल, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर महावर, समाजसेवी महेश राठौर (सेलीब्रेशन), पूर्व पार्षद मोहन सैनी, नपा वार्ड क्रमांक 29 पार्षद शिवेन्द्र माथुर, समाजसेवी राजेश कियावत (रियावन), जगदीश शर्मा, मनोहरसिंह चौहान ने लिया। आरती से पूर्व अतिथि स्वागत ट्रस्ट अध्यक्ष एवं विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय, ट्रस्ट सचिव अशोक सेठिया, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, कैलाश विजयवर्गीय, मोहन पटेल, दशरथ कसानिया, मनोहर पांचाल, बहादुरसिंह सोनगरा, दिलीप हेमावत आदि सहित ट्रस्ट सदस्यों ने किया। संचालन आईपी त्रिवेदी एडवोकेट और राजेन्द्र श्रोत्रिय ने किया।

Post Views: 161
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

By EditorSeptember 28, 2026

– विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र में हुई चिकित्सकों की…

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.