-भीमाशंकर शर्मा शास्त्री के श्रीमुख से होगी दिव्य कथा, आयोजन की रूपरेखा तय
– ट्रस्ट अध्यक्ष एवं विधायक डॉ पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई बैठक
जावरा। श्री गीता भवन ट्रस्ट, जावरा के तत्वावधान में 86 वीं श्री गीता जयंती महोत्सव के अंतर्गत 8 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का भव्य आयोजन श्री गीता भवन प्रांगण, जावरा में किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर प्रसिद्ध कथावाचक पं.भीमाशंकर शर्मा शास्त्री (धारियाखेड़ी वाले) के श्रीमुख से प्रतिदिन भागवत कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। कथा विराम के बाद आरती तथा प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक –
कथा महोत्सव की रूपरेखा तय करने तथा पदाधिकारियों और सदस्यों को दायित्व सौंपते हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन गीता भवन पर किया गया, जिसकी अध्यक्षता जावरा विधायक तथा गीता भवन ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पांडेय ने की। बैठक में कथा को भव्य, सुव्यवस्थित और जनसहभागिता से सफल बनाने को लेकर विचार-विमर्श हुआ। सभी ट्रस्टी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखते हुए आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। बैठक में ट्रस्ट सचिव अशोक सेठिया, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, उपाध्यक्ष कैलाशनारायण विजयवर्गीय, प्रचार मंत्री मोहन पटेल,बालाराम पाटीदार, प्रकाशचंद्र खंडेलवाल, आई. पी. त्रिवेदी (एडवोकेट), गायत्री प्रसाद मंडलोई, अर्पित सेठिया, आनंद गर्ग उपस्थित रहे।
महिला मंडलों से भी मिलेगा सहयोग –
ट्रस्ट सचिव अशोक सेठिया ने बताया कि कथा के दौरान सनातम महिला मंडल, पोरवाल महिला मंडल, माहेश्वरी महिला मंडल, अग्रवाल महिला मंडल, शिव शक्ति मारूति महिला मंडल, माली समाज महिला मंडल, स्वर्णकार महिला मंडल, धाकड़ समाज महिला मंडल, मातृशक्ति महिला मंडल का भी सहयोग मिलेगा। वहीं कथा के दौरान संत सेवा के लिए राजेश शर्मा, दशरथ कसानिया, मनोहर पांचाल, जगदीश कुमावत, दिलीप हेमावत, विनोद अग्रवाल (कवि), मनोहरसिंह चौहान (मधुकर), प्रमोद रावल तथा कृष्णकांत को दायित्व सौंपे गए हैं। ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र पाण्डेय सहित ट्रस्ट के हरिनारायण अरोड़ा, सह-सचिव राजेन्द्र श्रीमाल, परामर्शदाता डॉ.सी.एल.वर्मा, डॉ. आर.एन. मंडवारिया के साथ ट्रस्टी देवीशरण शर्मा, चिमनलाल गर्ग, प्रकाशचंद्र मेहरा, दीनदयाल पाटीदार, के. एल. स्वर्णकार, तेजराम मांगरोदा, डॉ. शैलेन्द्र पांडेय, प्रदीपसिंह सोलंकी (एडवोकेट), आदि ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे परिवार सहित पधारकर श्रीमद् भागवत कथा श्रवण का पुण्य लाभ लें एवं 86वीं गीता जयंती महोत्सव को ऐतिहासिक बनाएं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

