– भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही जयकारों से गुंज उठा पांडाल
– हर्षाेउल्लास और धुमधाम से मनाया कृष्ण जन्म
जावरा। भगवान प्रत्येक जीव के भीतर आत्मा रूप में विद्यमान हैं, किंतु हम उस स्वरूप को पहचानने का प्रयास नहीं करते। श्रीमद्भागवत कथा हमें ईश्वर प्राप्ति का मार्ग दिखाती है।
यह बात गीता भवन में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथा प्रवक्ता पं. भीमाशंकर शास्त्री ने कही। उन्होंने कहा कि भागवत कथा वह दिव्य साधना है जो कौवे जैसे अधम प्रवृत्ति वाले व्यक्ति को भी हंस जैसे पवित्र बना देती है। यह कथा काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जैसे दुर्गुणों का नाश कर मनुष्य को त्याग, संयम और भक्ति की राह पर ले जाती है। कथा के चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। भगवान का जन्म होते ही पूरा पांडाल जयकारों से गुंज उठा। महिलाओं ने नृत्य कर खुब आनंद उठाया।
सौभाग्य से प्राप्त होती हैं बेटियां –
कथा के दौरान उन्होंने नारी शक्ति और पुत्री के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बेटियाँ सौभाग्य से प्राप्त होती हैं। वे दो-दो कुलों को संवारती हैं। संतान को केवल संसाधन नहीं बल्कि संस्कार भी देना आवश्यक है, तभी समाज सशक्त बनेगा। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक महत्ता पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि, हमारी यह मातृभूमि केवल एक भूखंड नहीं, बल्कि देवभूमि है, जिसके आँगन में देवताओं ने अवतार लिए हैं। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति रस में सराबोर होकर कथा श्रवण किया।
इन्होने लिया पौथी पूजन का लाभ –
कथा के चौथे दिन पौथी पूजन और आरती का लाभ डॉ हमीरसिंह राठौर, पूर्व जनपद अध्यक्ष पिपलौदा निर्मलसिंह उपरवाड़ा, नरवरसिंह सोलंकी सुजापूर, भंवरलाल पाण्डेय, सुभाष पांचाल सुजापूर, मदनलाल पंचावत, लायन अध्यक्ष यश जैन, महेश जोशी, बद्रीलाल पाटीदार, विजेन्द्रसिंह पंवार आदि ने लिया। कथा प्रवक्ता का सम्मान जोधपुरा ब्राहम्ण समाज ने किया। प्रसादी का लाभ श्याम मित्र मंडल ने लिया। आरती से पूर्व अतिथि स्वागत ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र पाण्डेय, सचिव अशोक सेठिया, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, कैलाश विजयवर्गीय, बालाराम पाटीदार, मोहन पटेल, राजेश शर्मा, अर्पित सेठिया, आनंद गर्ग, दशरथ कसानिया, मनोहर पांचाल, जगदीश कुमावत, मनोहरसिंह चौहान, कृष्णकांत आदि सहित ट्रस्ट सदस्यों ने किया। संचालन राजेन्द्र श्रोत्रिय ने किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

