गोशाला संचालन में जनभागीदारी आवश्यक : डॉ गिरीश भाई शाह
– भाटखेडा नवेली स्थित सर्वधर्म गोशाला में हुआ गोग्रास शेड निर्माण का भूमिपूजन
– करीब 17 लाख रुपए में बनेगा 80 फीट चोड़ा और 150 फीट लंबा गोग्रास शेड
जावरा। गोशाला के सफल संचालन के लिए अधिक से अधिक स्थानीय लोग गोशाला पहुंचे, गोशाला संचालन में जनभागीदारी अतिआवश्यक हैं। लोग गोशाला कैसे पहुंचे इसके बारे में सोचने की आवश्यकता हैं। आमजन अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ या अपने परिजनों की स्मृति में गौशाला पहुंचे गो सेवा करें, गोशालाओं मे कथाओं का आयोजन हो, तो ही हम गोशालाओं को अधिक से अधिक विकसित बना सकेंगे।
यह बात जीव जंतु कल्याण बोर्ड भारत सरकार के डायरेक्टर डॉ गिरीश भाई शाह ने सर्वधर्म गोशाला नवेली पर ग्रोग्रास शेड निर्माण के भूमिपूजन के अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहीं। डॉ शाह ने कहा कि गोशाला एक ऐसा मंदिर है कि जहा हर उपासना पद्धति वाला, हर विचार को मानने वाला व्यक्ति पंहुचता है ओर अपनी सेवाएं देता हैं। इसलिए ऐसा भाव बने की हमारी गोशाला एक ऐसा तीर्थ है जहाँ सारे देवता विराजमान हैं।
गोपूजन के साथ हुआ शुभारंभ –
भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारम्भ गो माता की पूजन व गोशाला के संस्थापक स्वर्गीय बालाराम जी सेकवाडिया की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ हुआ । स्वागत उद्बोधन गोशाला सरक्षक कानसिंह चौहान ने व्यक्त करते हुए बताया जैसे कोई कोमल सा पौधा किसी पक्की दीवार को फोड़ के अंकुरित हो जाता है वैसे ही इस आधुनिक दौड़ भाग वाली दुनिया मे गिरीश भाई के ह्रदय में जो गोसेवा का अंकुरण हुआ है वो हम सब के लिए प्रेरणा प्रदान करने वाला है। आप मुंबई से चलकर हम सब के लिए गोसेवा कर रहे है ये किसी साधना से कम नही हैं।
17 लाख रुपए में बनेगा ग्रोग्रास शेड –
गिरीश भाई शाह के हाथों 17 लाख रुपये से निर्मित 80 फिट चौड़ा व 150 फिट लंबे गो ग्रास शेड निर्माण का भूमिपूजन सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर महाजन समाज ट्रस्टी देवेंद्र भाई शाह मुंबई, सचिव नारायणसिंह चिकलाना, संजय सिसोदिया (ताल), विपेश आंचलिया, मीडिया प्रभारी व पार्षद शिवेंद्र माथुर, कोषाध्यक्ष पुखराज भंडारी, मनीष मेहता, नंदलाल धाकड़, गोपाल लुहार शांतिलाल भट्ट, इंजीनियर वेंकटेश उपाध्याय, कांतिलाल कियावत, कृष्णपाल सिंह सरपंच, सीताराम धाकड़, बसंत कुमार खारीवाल, अमर सिंह गुर्जर ,दातार सिंह डोडिया, मोहन परमार, भारत सिंह, प्रितपाल सिंह बेहपुर, लक्की धाकड़ आदि उपस्थित थे। संचालन लोकेश शर्मा (भूतेड़ा) ने किया। आभार संस्था अध्यक्ष राजेश कियावत ने माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

