जावरा। जनरल मर्चेंट एसोसिएशन की इस वर्ष की प्रथम साधारण सभा का आयोजन मंशापूर्ण रोड स्थित निजी होटल पर किया गया। जिसमें संस्था के कोषाध्यक्ष द्वारा गत वर्ष का आय व्यय प्रस्तुत किया गया।आगामी नए साल की कार्य योजना तय की गई। जिसमें सभी सदस्यों से सर्वानुमति से गर्मियों के दिनों में आमजन के लिए प्याऊ का संचालन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में संस्था के वरिष्ठ संरक्षक पुखराज पटवा, अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोनगरा, उपाध्यक्ष मनीष श्रीमाल, सचिव पुष्पक चौरसिया, कोषाध्यक्ष रितेश भटेवरा, यात्रा संयोजक कृष्ण गोपाल शाक्य, कपिल अरोड़ा, दिनेश शर्मा, सुनील धारीवाल, सुनील हरण, संतोष पांचाल, अशोक मोदी, प्रणय चत्तर, अभिषेक चत्तर, उत्सव सेठिया आदि सहित एसोसिएशन के सभी सदस्य उपस्थित रहे।



