• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा से ताल और रानीसिंग तक खाद्य सुरक्षा की बड़ी जांच, घी, मावा और नमकीन समेत कई खाद्य पदार्थों के सैंपल भोपाल रवाना

October 31, 2026

ग्राम पीर हिंगोरिया में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों को मिला चिकित्सा परामर्श और दवाइयों का लाभ

October 30, 2026

जावरा में 20 हजार की रिश्वत लेते डिप्टी रेंजर रंगेहाथ गिरफ्तार, लकड़ी बेचने पर केस बनाने की धमकी देकर मांगे थे 2 लाख !

October 30, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, October 31
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»ग्राम पीर हिंगोरिया में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों को मिला चिकित्सा परामर्श और दवाइयों का लाभ
जावरा

ग्राम पीर हिंगोरिया में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों को मिला चिकित्सा परामर्श और दवाइयों का लाभ

EditorBy EditorOctober 30, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– भारत विकास परिषद जावरा एवं सरदार पटेल हॉस्पिटल की संयुक्त पहल, चार माह से निरंतर जारी है स्वास्थ्य सेवा प्रकल्प
जावरा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा परामर्श दिलाने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद जावरा द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवा प्रकल्प के अंतर्गत ग्राम पीर हिंगोरिया में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। सरदार पटेल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में वरिष्ठ चिकित्सकों ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया तथा नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया।
गंभीर मरीजों को आयुष्मान योजना की जानकारी –
आयोजित शिविर में अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों एवं चिकित्सा टीम ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की। वहीं गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को आगे के उपचार के लिए मार्गदर्शन देने के साथ आयुष्मान भारत योजना की जानकारी भी दी गई। योजना के पात्र हितग्राहियों को ?5 लाख तक के उपचार का लाभ दिलाने में संस्था द्वारा सहयोग किया जा रहा है।चार माह से लगातार जारी है सेवा अभियान –
संस्था अध्यक्ष शेखर नाहर ने बताया कि भारत विकास परिषद जावरा द्वारा सरदार पटेल हॉस्पिटल के सहयोग से यह नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर अभियान पिछले चार माह से निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाना और जरूरतमंद लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
संस्था पदाधिकारी एवं अस्पताल प्रबंधन रहे मौजूद –
शिविर में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष शेखर नाहर, सचिव गोपाल सेठिया एवं कोषाध्यक्ष निलेश जोशी उपस्थित रहे। वहीं सरदार पटेल हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर से विकास जायसवाल, प्रेम बनोपा सहित अस्पताल के अन्य सदस्य मौजूद रहे। संस्था अध्यक्ष ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा प्रकल्प के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविरों का आयोजन आगे भी जारी रहेगा, ताकि आमजन को नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मिल सके।

Post Views: 5
#bharatvikasparishad #Health news #jaora news today #sarder patel hospital
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा से ताल और रानीसिंग तक खाद्य सुरक्षा की बड़ी जांच, घी, मावा और नमकीन समेत कई खाद्य पदार्थों के सैंपल भोपाल रवाना

October 31, 2026

जावरा में 20 हजार की रिश्वत लेते डिप्टी रेंजर रंगेहाथ गिरफ्तार, लकड़ी बेचने पर केस बनाने की धमकी देकर मांगे थे 2 लाख !

October 30, 2026

सड़क हादसे में उजड़ा परिवार, अब न्यायालय ने दिलाया 53 लाख से अधिक का मुआवजा।

October 30, 2026
Don't Miss
रतलाम

जावरा से ताल और रानीसिंग तक खाद्य सुरक्षा की बड़ी जांच, घी, मावा और नमकीन समेत कई खाद्य पदार्थों के सैंपल भोपाल रवाना

By EditorOctober 31, 2026

– मावा भट्टियों से लेकर किराना और नमकीन प्रतिष्ठानों तक पहुंची टीम; अब लैब रिपोर्ट…

ग्राम पीर हिंगोरिया में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों को मिला चिकित्सा परामर्श और दवाइयों का लाभ

October 30, 2026

जावरा में 20 हजार की रिश्वत लेते डिप्टी रेंजर रंगेहाथ गिरफ्तार, लकड़ी बेचने पर केस बनाने की धमकी देकर मांगे थे 2 लाख !

October 30, 2026

सड़क हादसे में उजड़ा परिवार, अब न्यायालय ने दिलाया 53 लाख से अधिक का मुआवजा।

October 30, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा से ताल और रानीसिंग तक खाद्य सुरक्षा की बड़ी जांच, घी, मावा और नमकीन समेत कई खाद्य पदार्थों के सैंपल भोपाल रवाना

October 31, 2026

ग्राम पीर हिंगोरिया में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों को मिला चिकित्सा परामर्श और दवाइयों का लाभ

October 30, 2026

जावरा में 20 हजार की रिश्वत लेते डिप्टी रेंजर रंगेहाथ गिरफ्तार, लकड़ी बेचने पर केस बनाने की धमकी देकर मांगे थे 2 लाख !

October 30, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.