जावरा। रतलाम के ट्रैफिक सूबेदार और जावरा ट्रैफिक इंचार्ज ने संयुक्त रूप से फोरलेन के ब्लैक स्पॉट सहित दुर्घटना सम्भावित चौराहों पर सुरक्षा इंतजाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ चल रहे जेटीसीएल के अधिकारियों,कर्मचारियों को पुलिस ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
एसपी अमित कुमार के निर्देशन में रतलाम ट्रैफिक विभाग के सूबेदार अनोखीलाल परमार महू नीमच फोरलेन सड़क के बरगढ़ फंटा से माननखेड़ा तक आने वाले विभिन्न चौराहे की सुरक्षा व्यवस्था जांचने यहां आए। शुक्रवार को दोपहर जावरा पहुंचे सूबेदार परमार ने जावरा यातायात प्रभारी सोनु वाजपेयी व ट्रैफिक अमले के साथ बरगढ़ फंटे, रतलामी नाका, चौपाटी क्षेत्र, भीमाखेड़ी फाटक चौराहा, होटल जोयो तिराहा पर सड़क कम्पनी द्वारा किए गए कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान जेटीसीएल रोड़ मेंटेनेंस के जीएम पवार, अभिलाष जैन, इंजीनियर मुकेश भोयटे आदि उनके साथ थे। वहीं जहां भी यातायात पुलिस को कमी नजर आई, वहाँ लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर बेहतर इंतजाम करने के निर्देश मेंटेनेंस कम्पनी को दिए। इस मौके पर ट्रैफिक प्रभारी सोनु वाजपेयी ने सूबेदार परमार को बताया कि भीमाखेड़ी फाटक चौराहा ब्लैक स्पॉट होने से यहाँ दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। इस पर एसपी अमित कुमार के मार्गदर्शन में रोड़ कम्पनी से इस चौराहे पर लाइटिंग कराई गई। सड़क के दोनों ओर गति अवरोधक का निर्माण कराया गया। साथ ही यहां पर बार मार्किंग की जाकर रिफ्लेक्टर लगाए जा चुके हैं। वाहन चालकों की सुविधा हेतु चौराहे पर साइन बोर्ड लगाए गए। उन्होंने बताया कि इसी चौराहे पर वाच टॉवर भी लगाया गया है। इसके बाद ट्रैफिक सूबेदार परमार जेटीसीएल कम्पनी के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ माननखेड़ा टोल की ओर रवाना हो गए।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

