– कायाकल्प को लेकर अकेला हनुमान मंदिर पर हुई बैठक
जावरा। शुगर मिल परिसर में स्थित शमशान घाट के कायाकल्प हेतु श्री शांतिवन सेवा समिति की एक आवश्यक बैठक रविवार को अकेला हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। जिसमें उक्त मुक्तिधाम में जनसहयोग से विकास कार्य पूर्ण कराए जाने सहित अन्य निर्णय लिए गए। दोपहर करीबन 1 बजे प्रारंभ हुई बैठक में वर्षों से बंद पड़े शुगर मिल क्षेत्र के श्मशान घाट को पुन: चालू करने के लिए वहाँ विश्राम स्थल, ट्यूबवेल, पानी की टँकी, छाया हेतु शेड निर्माण आदि सुविधाएं जुटाने हेतु विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही श्री शांतिवन सेवा समिति की सदस्यता प्राप्त करने के लिए शुल्क भी निर्धारित किया गया। जो भी इच्छुक व्यक्ति इस समिति का अध्यक्ष बनेगा, उसे ग्यारह हजार रुपए देना होंगे। जबकि अन्य पदाधिकारी इक्कावन सौ रुपए जमाकर पद पर बनें रहेंगे। समिति का सदस्य बनने वाले व्यक्ति से इक्कीस सौ रुपए लिए जाएंगे।
बता दें कि उक्त समिति पिछले कईं सालों से अस्तित्व में है। शुगर मिल परिसर में स्थित उक्त मुक्तिधाम देखरेख के अभाव में अपनी पहचान खोता जा रहा था। इधर, रेलवे ब्रिज निर्माण के बाद यादव मोहल्ला, स्टेशन रोड़, महावीर कालोनी,सिंधी मोहल्ला, रेलवे फाटक, इकबाल गंज आदि क्षेत्र के किसी रहवासी की मृत्यु पर चौपाटी स्थित शांतिवन काफी दूर होने से वहां पहुंचने में लोगों को दिक्कतें होने लगी थी। इस पर वर्षों से जर्जर शुगर मिल प्रांगण में बने मुक्तिधाम की श्री शांतिवन सेवा समिति ने पुन: सुध लेकर यहां जरूरी कार्य की शुरुआत की। इसमें समाजसेवी लाला चौरडिय़ा द्वारा अपने स्वर्गीय स्वजनों की स्मृति में दो सीमेंट की कुर्सियां भेंट की गई।
बैठक में इनकी रही उपस्थिति –
बैठक में समिति अध्यक्ष पवन सोनी, सचिव मोतीलाल यादव, उपाध्यक्षद्वय राजेश शर्मा, मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोहर शर्मा, सह सचिव पुष्पेंद्र सिंह गम्भीर, फतेहलाल महावर, कालू कदम, सोनु यादव, राजेश यादव,जीतमल कदम,राजा चचलानी, पंकज अग्रवाल, नरेश सेनी, विजय कदम, प्रकाश बालचंदानी, ओमप्रकाश यादव आदि उपस्थित रहे। इस समिति के संरक्षक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, राजेन्द्र अग्रवाल, अशोक मोंगा, जीतमल कदम व परामर्शदाता झामनदास देवानी, प्रदीप तिवारी, केसरीमल कासोट, ओंकारलाल धनोतिया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

