– वारदात में प्रयुक्त सियाज़ कार व डीजल जब्त
जावरा। जिले में घटित हो रही चोरी ओर लूट की वारदात पर अंकुश लगाने जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना औद्योगिक क्षैत्र जावरा को सफलता मिली हैं। अभियान के तहत पुलिस ने क्षैत्र में सक्रिया डीजल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। जबकि मामले का एक आरोपी फरार हैं।
दिनांक 08 अक्टुबर 25 को फरियादी शामिरशा पिता बफातिशा (41) निवासी छापरियाली, थाना जेसर, जिला भावनगर (गुजरात) ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसका कंटेनर बालाजी स्टील के सामने, उज्जैन रोड पर रात्रि में खड़ा था। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने कंटेनर के डीज़ल टैंक से डीज़ल चोरी कर लिया। रिपोर्ट पर से थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पर धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास तकनीकी संसाधनों (सीसीटीवी फुटेज आदि) एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से पतारसी की गई। प्राप्त सूचना के आधार पर टीम ने लाल रंग की सियाज़ कार क्रमांक एमएच 04 एचए 9333 सहित आरोपी सोहेल पिता मोहम्मद हुसैन मंसूरी (25) निवासी मक्सी, जिला शाजापुर को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ में उसने बताया कि चोरी किया गया डीज़ल विकास भाटी पिता अंबाराम भाटी (25) निवासी ढाबला फंटा, थाना भेरूगढ़, जिला उज्जैन को बेचा था। उक्त आरोपी को भी गिरफ्तार कर प्रकरण में सम्मिलित किया गया तथा उससे दो खाली जेरिकेन जप्त किए गए।
4 लाख से अधिक का मश्रुका जप्त –
पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मारुति सियाज़ कार कीमत लगभग 4 लाख रुपए के साथ नीले रंग की 06 प्लास्टिक की जेरिकेन (क्षमता 35 लीटर प्रत्येक) कीमत करीब 3 हजार रुपए जप्त की गई। मामले में दिलीप परमार एवं उसके साथी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी हैं। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान, उपनिरीक्षक कुलदीप देथलिया (चौकी प्रभारी हुसैन टेकरी), सउनि नरेश पाण्डेय, प्रआर मार्कण्डेय मिश्रा, विक्रम सिंह राजपूत, आर कमलेश डांगी, गोविंद पंवार, मनोज डाबी, सैनिक महेन्द्र सिंह राठौर की भूमिका सराहनीय रही।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

