• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

न वेतन, न सुनवाई : अब हड़ताल ही अंतिम रास्ता, 13 फरवरी को शहर में नहीं उठेगा कचरा

February 12, 2026

मोबाईल एप से होगी जनगणना, 1 मई से घर घर गिनती शुरु

February 12, 2026

लाइन पर काम से पहले सुरक्षा का पाठ, बिजली कर्मचारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

February 11, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, February 12
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»उप मुख्यमंत्री तक पहुंचा भूतेड़ा से ज़ोयो तिराहे तक प्रस्तावित फ्लायओव्हर का मामला
जावरा

उप मुख्यमंत्री तक पहुंचा भूतेड़ा से ज़ोयो तिराहे तक प्रस्तावित फ्लायओव्हर का मामला

EditorBy EditorJanuary 31, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– जन संघर्ष समिति ने उपमुख्यमंत्री देवडा को सुनाई पीडि़तों की पीड़ा
जावरा। उज्जैन से जावरा के बीच बनने वाले मार्ग के चलते एटलेन से महू नीमच फोरलेन तक फ्लाई ओवर निर्माण की ऊहापोह की स्थिति को लेकर जन संघर्ष समिति ने शुक्रवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से मुलाकात कर प्रभावितों की पीड़ा सुनाई। समिति सदस्यों ने शुक्रवार को प्रात: 11 बजे मन्दसौर स्थित उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के निवास पर पहुंचकर उनसे आग्रह किया कि मानवीय पहलू को ध्यान में रखते हुए भुतेड़ा से जोयो तिराहे के मध्य व्यापार-व्यवसाय कर परिवार का पालन पोषण करने वाले लोगों का रोजगार नहीं उजाड़ा जाए। इस सात किलोमीटर के सड़क के टुकड़े को या तो डायवर्ड किया जाए अथवा मौजूदा स्थिति में ही समतल मार्ग का चौड़ीकरण किया जाए। जिससे कि क्षेत्र के गरीब व मध्यमवर्गीय दुकानदारों की रोजी रोटी चलती रहे।
विगत डेढ़ माह से जारी हैं धरना –
समिति सदस्यों ने उप मुख्यमंत्री देवड़ा को इस मामले में विगत डेढ़ महीने से जारी धरने की जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक प्रभावित लोग जनप्रतिनिधियों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को भुतेड़ा से जोयो होटल तक के हिस्से में बनने वाले ब्रिज से उपजने वाली आर्थिक स्थिति से अवगत करा चुके हैं। लेकिन कहीं से भी आशाजनक संकेत नहीं मिलने से व्यापारियों, दुकानदारों में निराशा का माहौल देखा जा सकता है। लिहाजा आपसे क्षेत्र के पीडि़त व समिति सदस्य जनहित मांग में करते हैं कि इस दिशा में जल्द उचित कदम उठाए जाकर एमपीआरडीसी को निर्देशित किया जाए कि वह भुतेड़ा से जोयो तिराहे के बीच काम धंधा करने वाले मजदूरों, दुकानदारों के हितों की रक्षा करें। देवड़ा बोले जिम्मेदारों से चर्चा कर दूंगा सूचना –
जन संघर्ष समिति के सदस्यों की बात को संतोषजनक ढंग से सुनने के बाद उप मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का काम करती है। समिति की इस समस्या के निदान हेतु एमपीआरडीसी के जिम्मेदारों से बात करेंगे। उसके बाद आपके द्वारा दिए गए पत्र पर अंकित मोबाइल नम्बर पर कॉल कर आपको सूचना दी जाएगी। इस मौके पर समिति की ओर से उप मुख्यमंत्री देवड़ा को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर सा की तस्वीर भेंट की गई। जिस पर स्वयं देवडा की फोटो भी बनी हुई थी। साथ ही उस पर लिखा था कि संविधान किसी भी व्यक्ति का रोजगार छिनने की अनुमति नहीं देता है। इस अवसर पर सुनील पोखरना, मोहन सैनी, असलम मेव, दिनेश नायमा, जगदीश सोलंकी, भुरू भाई, सिकन्दर मेव, राजेश कोठारी, रमेश धाकड़, जीतू मालवीय, मुकेश धाकड़, किशोर विजवा आदि उपस्थित रहे।

Post Views: 123
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

न वेतन, न सुनवाई : अब हड़ताल ही अंतिम रास्ता, 13 फरवरी को शहर में नहीं उठेगा कचरा

February 12, 2026

लाइन पर काम से पहले सुरक्षा का पाठ, बिजली कर्मचारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

February 11, 2026

जावरा नगर पालिका फिर बनी आंदोलन का अखाड़ा, नहीं मिला वेतन को घेरा सीएमओ कार्यालय

February 11, 2026
Don't Miss
जावरा

न वेतन, न सुनवाई : अब हड़ताल ही अंतिम रास्ता, 13 फरवरी को शहर में नहीं उठेगा कचरा

By EditorFebruary 12, 2026

– आर्थिक संकट में कर्मचारी, सड़कों पर गंदगी की तैयारी – गुरुवार को भी जारी…

मोबाईल एप से होगी जनगणना, 1 मई से घर घर गिनती शुरु

February 12, 2026

लाइन पर काम से पहले सुरक्षा का पाठ, बिजली कर्मचारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

February 11, 2026

जावरा नगर पालिका फिर बनी आंदोलन का अखाड़ा, नहीं मिला वेतन को घेरा सीएमओ कार्यालय

February 11, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: [email protected]
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

न वेतन, न सुनवाई : अब हड़ताल ही अंतिम रास्ता, 13 फरवरी को शहर में नहीं उठेगा कचरा

February 12, 2026

मोबाईल एप से होगी जनगणना, 1 मई से घर घर गिनती शुरु

February 12, 2026

लाइन पर काम से पहले सुरक्षा का पाठ, बिजली कर्मचारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

February 11, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.