– आदर्श मतदान बूथ का निर्माण कर मतदान हेतु किया प्रेरित
जावरा। लोकसभा चुनाव में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी एवं निर्वाचन शाखा जिला रतलाम के आदेश अनुसार सी एम राइज महात्मा गांधी उत्कृष्ट विद्यालय जावरा में मतदान जागरूकता संबंधी स्वीप प्लान गतिविधि के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विद्यालय प्राचार्य राजेन्द्र कुमार बोस तथा उप प्राचार्य संजय श्रीवास्तव ने बताया कि आयोजन के तहत विद्यार्थियों के लिए सामूहिक शपथ, पोस्टर प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, मतदाता जागरूकता संबंधी मानव श्रृंखला, रंगोली प्रतियोगिता एवं विद्यार्थियों द्वारा अभिभावकों को मतदान संबंधी पत्र लेखन के माध्यम से मतदान के लिए जागरूक किया गया।
विशेष रूप से स्कूल में आदर्श मतदान बूथ का निर्माण किया गया जिसमें छात्रों को पीठासीन अधिकारी, पी1, पी2 तथा पी3 अधिकारी बनाए गए जिसमें छात्रों द्वारा रोल प्ले किया गया। छात्रों द्वारा ही अन्य छात्रों को भी पूरी मतदान प्रक्रिया के बारे में समझाया गया। सभी छात्र छात्राओं ने समस्त गतिविधियों में जोश एवं उत्साह से भाग लिया । विद्यालय के समस्त शिक्षक भी उक्त गतिविधियों में सम्मिलित रहे । जानकारी संयोजक सुनिल सेानी ने दी।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

