28 दिसंबर को शहर में मार्ग डायवर्जन व विशेष पार्किंग व्यवस्था लागू
जावरा। माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 28 दिसंबर को जावरा आगमन के मद्देनज़र जिला प्रशासन व यातायात पुलिस द्वारा शहर में सुचारु आवागमन एवं आमजन की सुविधा हेतु विशेष यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था लागू की गई है। मुख्यमंत्री के आगमन से एक घंटा पूर्व प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन प्रभावी रहेगा, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
मुख्य मार्गों पर रहेगा यातायात परिवर्तन मुख्यमंत्री के आगमन से एक घंटा पहले बरगढ़ फंटा एवं जोयो चौपाटी क्षेत्र में यातायात को परिवर्तित किया जाएगा। इस दौरान आम नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।
मंदसौर–नीमच जाने वाले वाहनों के लिए रूट –
मंदसौर की ओर जाने वाले सभी वाहन – बड़ौदा 8 लेन → भूतेड़ा 8 लेन → जोयो तिराहा से होते हुए मंदसौर–नीमच की ओर जाएंगे।
रतलाम–इंदौर जाने वाले वाहनों के लिए रूट –
रतलाम व इंदौर की ओर जाने वाले वाहन – भूतेड़ा 8 लेन → बड़ौदा 8 लेन → नामली होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
सैलाना, बाजना व आलोट से आने वाले वाहनों की व्यवस्था –
सैलाना व बाजना से आने वाले वाहन जावरा चौपाटी → रतलामी नाका → मॉडल स्कूल मार्ग से पहुंचेंगे।
आलोट से आने वाले वाहन आंटिया चौराहा होते हुए मॉडल स्कूल पहुंचेंगे –
इन तीनों क्षेत्रों से आने वाले वाहनों की पार्किंग मॉडल स्कूल परिसर में निर्धारित की गई है।
रतलाम व पिपलौदा से आने वाले वाहनों की पार्किंग –
पिपलौदा से आने वाले वाहन – जावरा चौपाटी → रतलामी नाका → पाटीदार छात्रावास के पीछे पहुंचेंगे।
रतलाम व पिपलौदा से आने वाले सभी वाहनों की पार्किंग पाटीदार छात्रावास के पीछे निर्धारित की गई है।
जावरा शहर से आने वाले वाहनों की पार्किंग –
जावरा नगर से आने वाले वाहनों को प्रीमियर ऑयल मिल पार्किंग तथा जावरा बस स्टैंड पार्किंग में खड़ा किया जाएगा।
प्रशासन व पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे तय किए गए मार्गों एवं पार्किंग स्थलों का पालन कर सहयोग करें, जिससे मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान शहर में यातायात सुचारु और सुरक्षित बना रहे।

जावरा। माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 28 दिसंबर को जावरा आगमन के मद्देनज़र जिला प्रशासन व यातायात पुलिस द्वारा शहर में सुचारु आवागमन एवं आमजन की सुविधा हेतु विशेष यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था लागू की गई है। मुख्यमंत्री के आगमन से एक घंटा पूर्व प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन प्रभावी रहेगा, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
मुख्य मार्गों पर रहेगा यातायात परिवर्तन मुख्यमंत्री के आगमन से एक घंटा पहले बरगढ़ फंटा एवं जोयो चौपाटी क्षेत्र में यातायात को परिवर्तित किया जाएगा। इस दौरान आम नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।
मंदसौर–नीमच जाने वाले वाहनों के लिए रूट –मंदसौर की ओर जाने वाले सभी वाहन – बड़ौदा 8 लेन → भूतेड़ा 8 लेन → जोयो तिराहा से होते हुए मंदसौर–नीमच की ओर जाएंगे।
रतलाम–इंदौर जाने वाले वाहनों के लिए रूट –
रतलाम व इंदौर की ओर जाने वाले वाहन – भूतेड़ा 8 लेन → बड़ौदा 8 लेन → नामली होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
सैलाना, बाजना व आलोट से आने वाले वाहनों की व्यवस्था –
सैलाना व बाजना से आने वाले वाहन जावरा चौपाटी → रतलामी नाका → मॉडल स्कूल मार्ग से पहुंचेंगे।
आलोट से आने वाले वाहन आंटिया चौराहा होते हुए मॉडल स्कूल पहुंचेंगे –
इन तीनों क्षेत्रों से आने वाले वाहनों की पार्किंग मॉडल स्कूल परिसर में निर्धारित की गई है।
रतलाम व पिपलौदा से आने वाले वाहनों की पार्किंग –
पिपलौदा से आने वाले वाहन – जावरा चौपाटी → रतलामी नाका → पाटीदार छात्रावास के पीछे पहुंचेंगे।
रतलाम व पिपलौदा से आने वाले सभी वाहनों की पार्किंग पाटीदार छात्रावास के पीछे निर्धारित की गई है।
जावरा शहर से आने वाले वाहनों की पार्किंग –जावरा नगर से आने वाले वाहनों को प्रीमियर ऑयल मिल पार्किंग तथा जावरा बस स्टैंड पार्किंग में खड़ा किया जाएगा।
प्रशासन व पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे तय किए गए मार्गों एवं पार्किंग स्थलों का पालन कर सहयोग करें, जिससे मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान शहर में यातायात सुचारु और सुरक्षित बना रहे।

Post Views: 157