जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती पुरम पहाडिय़ा रोड़ जावरा पर आज विद्यालय की पूर्व छात्रा शारदा शर्मा का छत्तीसगढ़ में सिविल जज पद पर चयन होने पर स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय व्यवस्थापक तन्मय सोनी प्राचार्य रेनू बाला शर्मा ने शारदा शर्मा का शाल श्रीफल एवं पुष्पहारों से स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शारदा शर्मा ने कहा कि मुझे जो भी शिक्षा एवं संस्कार विद्यालय से मिले हैं उन्हें मैंने जीवन में उतारा है मेरी सफलता का श्रेय मेरा परिवार शिक्षक गण एवं स्वयं की ललक हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित करें एवं उसी अनुरूप मेहनत करें उचित मार्गदर्शन से सफलता अवश्य मिलेगी व्यवस्थापक तन्मय सोनी ने छात्रा को शुभकामनाएं दी एवं सभी छात्र-छात्राओं से अपना लक्ष्य अभी से निर्धारित करने को कहा प्राचार्य रेणु बाला शर्मा ने भी छात्रा को विद्यालय परिवार की ओर से शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर छात्रा के अभिभावक सहित समस्त विद्यालय परिवार मौजूद था।

