– एनएचएम डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अर्चना मिश्रा ने व्यवस्थाओं की सराहना की
जावरा। गुरुवार प्रात: 10 बजे एनएचएम डिप्टी डायरेक्टर भोपाल डॉ. अर्चना मिश्रा ने सिविल हॉस्पिटल एवं न्यू मैटरनिटी विंग जावरा का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी रतलाम डॉ. वर्षा कुरील, डीपीएम अर्चना राठौर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यह निरीक्षण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ. संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन में किया गया।
स्वास्थ्य कार्यक्रमों और योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली –
प्रभारी सिविल हॉस्पिटल जावरा डॉ. दीपक पालड़ीया ने अस्पताल में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने स्टाफ पोजीशन, प्रतिमास होने वाली डिलेवरी, सिजेरियन, स्टेरिलाइजेशन ऑपरेशन (स्टेकटॉमी एवं एलटीटी), बर्थ वेटिंग रूम, एएनसी क्लिनिक, तथा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की पूरी जानकारी प्रस्तुत की।
अस्पताल के सभी प्रमुख विभागों का किया निरीक्षण –
डॉ. अर्चना मिश्रा ने अस्पताल के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों का निरीक्षण किया। जिसमें लेब, ब्लड स्टोरेज सेंटर, वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम, किचन, एएनसी क्लिनिक, टीकाकरण कक्ष, ओपीडी शामिल रही। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की आईईसी गतिविधियों एवं वर्तमान व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया।
व्यवस्थाओं से संतुष्ट, स्टाफ की प्रशंसा—संसाधन बढ़ाने का आश्वासन-
स्टॉफ के शैलेन्द्र कुमार दवे ने बताया कि अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखकर डॉ. अर्चना मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा प्रभारी डॉ. दीपक पालड़ीया एवं अस्पताल स्टाफ के कार्यों की सराहना की। उन्होंने स्टाफ की कमी एवं अन्य आवश्यक संसाधनों को शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान उन्होंने स्टाफ क्वार्टर, गार्डन, एवं पार्किंग एरिया की स्थिति की जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान सीबीएमओ डॉ. शंकरलाल खराड़ी, डॉ. अतुल मंडवारिया, डॉ. अजय सिंह राठौर, बसन्तीलाल मईडा (बीईई), बीपीएम रघुनंदन पाटीदार, कैलाश पंवार, भरत बीडवान, खेरूनिशा खान, शशिकला वर्मा, श्वेता सिंह, शिरोमणि मसीह सहित अन्य स्टॉफ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

