जावरा। सरस्वतीपुरम पहाडय़िा रोड जावरा पर विद्यालय के पूर्व छात्र निलेश चौधरी का सहायक प्राध्यापक के रूप में चयनित होने शाल श्रीफल से स्वागत सम्मान किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रकाश उपाध्याय (नेत्र विशेषज्ञ) विशेष अतिथि निलेश चौधरी (पूर्व छात्र) थे। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व छात्र भैया नीलेश चौधरी के द्वारा अपने विद्यार्थी जीवन की बातें बताई गई अभी वर्तमान में भैया ने एमपीपीएससी परीक्षा 64 वीं रैंक से उत्तीर्ण होकर सहायक प्राध्यापक के पद पर नियुक्त हुए हैं। इस अवसर पूर्व छात्र निलेश चौधरी ने भैया बहनों का मार्गदर्शन किया की किस प्रकार उच्च पद प्राप्त किया जा सकता हैं। आज का युग कंपटीशन का योग्य इसमें आपको बेहतर अपना 100 प्रतिशत देना पड़ेगा तभी आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने अपनी सफलता के प्रयासों का क्रमबद्ध वर्णन किया और कहां की सफलता एक दिन में नहीं प्राप्त होती हैं। इसके लिए कठोर मेहनत जरुरी है उन्होंने कहा कि साक्षात्कार में उनसे भोजन मंत्र सुनाने को कहा गया जिसे उन्होंने गाकर सुनाया और यही उनकी सफलता का आधार बना इस अवसर पर समस्त आचार्य परिवार प्राचार्य रेनू बाला शर्मा और और भैया बहिन उपस्थित रहे।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

