जावरा l जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आदतन अपराधियों, विशेषकर कंजर गिरोह के संदिग्ध मूवमेंट पर सतत निगरानी रखने के निर्देश रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को दिए थे l इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार के मार्गदर्शन में जावरा शहर पुलिस ने कारवाई करते हुवे चोरी की यौजना बनाते हुवे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैl पकडे गए दोनों आरोपियों ने पूछताछ में करीब 12 से अधिक चोरिया करना कबूल किया हैl पुलिस ने पकडे गए आरोपियों के कब्जे से एक कार और चार मोटर साइकिल जप्त की है l मामले का खुलासा सोमवार को एएसपी विवेक कुमार ने सीएसपी युवराज सिंह चौहान और एस डी औ पी संदीप मालवीय तथा थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान की उपस्थिति में किया l
एएसपी ने बताया कि दिनांक 26.10.2025 को जावरा शहर थाना पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति इको कार में सवार होकर जावरा क्षेत्र में चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना पर थाना जावरा शहर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी की गई एवं दोनों व्यक्तियों को मौके से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राजू लाल पिता जसवंत मेघवाल (25) निवासी सोमचढ़ी, थाना उन्हेल, जिला झालावाड़ (राज.) तथा चंद्रपाल पिता नाहर सिंह कंजर (26) निवासी ग्राम टोंकड़ा, थाना उन्हेल, जिला झालावाड़ (राज.) बताते हुवे दोनों ने स्वीकार किया कि वे चोरी की योजना बना रहे थे। साथ ही उन्होंने लगभग 20–25 दिन पूर्व ग्राम कराड़िया से एक भैंस, दो पाड़ियां एवं एक बछड़ा चोरी कर देवगढ़ के जंगल में छिपाकर ₹ 80,000 में बेचने की बात कबूल की। राजू लाल ने बताया कि उसने ₹40,000 की रकम ग्राम राजल व खजूरी देवड़ा के बीच शनि व सगस बाबूजी मंदिर के पास पड़ी ईंटों में छिपाई है। आरोपियों के विरुद्ध थाना जावरा शहर पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना जारी है। आरोपियों के विरुद्ध रतलाम, मंदसौर के साथ ही झालावाड में पूर्व से कई अपराध दर्ज है l एसपी ने पुलिस टीम की प्रशंशा करते हुवे पुरस्कार की घोषणा की है l 
वारदातों का खुलासा –
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई कई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिनमें शामिल हैं
1. ग्राम मावता से मोटरसाइकिल चोरी
2. ग्राम तालीदाना से हीरो स्प्लेंडर चोरी
3. ग्राम बागिया से बजाज पल्सर चोरी
4. ग्राम रानीगांव से एचएफ डीलक्स चोरी
5. ग्राम भाटखेड़ा चिकलाना से मोटरसाइकिल चोरी
6. ग्राम गोठड़ा रोड से मोटरसाइकिल चोरी
7. ग्राम मायाखेड़ा से मोटरसाइकिल चोरी
8. ग्राम आलमपुर ठिकरिया से मोटरसाइकिल चोरी
9. ग्राम लोहारी से पवन चक्की के तार चोरी
10. ग्राम इस्लामपुर से 4 बकरियां चोरी
11. ग्राम बगला चौराहा से ट्रक से बकरे-बकरियां चोरी
12. ग्राम छाया से ट्यूबवेल की केबल चोरी (हाल ही में)
13. ग्राम कराड़िया से पशु चोरी


