– चातुर्मास 2025 हेतु साध्वी श्री का हुआ मंगल प्रवेश
– अतिथियों का हुआ बहुमान, मध्यप्रदेश के कई शहरों से पहुंचे गुरुभक्त
जावरा। शून्य से शिखर की यात्रा हैं वर्षावास, विनाश से विकास की यात्रा हैं वर्षावास, वासना से उपासना की यात्रा हैं वर्षावास, शरीर को सुखाना एवं कर्म खपाने वाला तप हैं वर्षावास, आत्मा से परमात्मा की ओर ले जाने वाला हैं वर्षावास, अहम से अरहम की और ले जाने वाला हैं वर्षावास, हिंसा से अहिंसा की और ले जाने वाला हैं वर्षावास, योगी सा जीवन जीने के लिए हैं वर्षावास, क्रोध से क्षमा की ओर जाने के लिए हैं वर्षावास, आत्म शुद्धि करने के लिए यह चातुर्मास हमें धर्म आराधना की ओर ले जाता हैं।
यह बात शोभायात्रा उपरांत मंदिर परिसर में आयोजित धर्मसभा में पूज्य साध्वी डॉ अमृतरसा श्रीजी म.सा. ने चातुर्मास की महत्ता बताते हुए संयम, स्वाध्याय और आत्मसाधना पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहीं। सभा के प्रारंभ में सामूहिक गुरु वंदन हुआ ,साध्वी जी द्वारा मंगलाचरण दिया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा भगवान महावीर और गुरुदेव राजेंद्र सूरीजी के चित्र पर द्वीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। इस मौके पर मध्यप्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री पारस जैन, महिदपूर विधायक दिनेश बोस, नवयुवक परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश छाजेड़, श्रीसंघ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शांतिलाल दसेड़ा, नवयुवक परिषद राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर लोढ़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद राजेन्द्र सुराणा, नवयुवक परिषद राष्ट्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल दसेड़ा, नवयुवक परिषद राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा, राष्ट्रीय अध्यक्ष तरुण परिषद, आदित्य धोका, मुकेश नाकोड़ा, सुधीर पावेचा, संजय कोठारी, अभय सेठिया मंचासीन थे।
इन्होने किया स्वागत –
अतिथियों का स्वागत श्रीसंघ अध्यक्ष अजीत चत्तर, चातुर्मास समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र कोलन, महिला परिषद प्रदेश अध्यक्ष सारिका कोलन, पेढ़ी ट्रस्ट की ओर से महामंत्री प्रकाश कांठेड़, श्री राजेंद्र जैन नवयूवक परिषद अध्यक्ष सुमित दसेड़ा, श्रीसंघ महासचिव अशोक नौलखा, कोषाध्यक्ष प्रकाश जैन पटवारी, चातुर्मास नवयुवक परिषद महासचिव रुपेश सिसोदिया, वीरेंद्र सिसोदिया (केवी)ने किया। सभी अतिथियों को बेच नगिन सकलेचा एवं सुमित दसेडा ने लगाएं। स्वागत गीत जयंत ज्योति बहू परिषद की प्रियंका चौरडिय़ा, सपना सिसोदिया, श्वेता मेहता, प्रियांशी कोलन प्रस्तुत किया।
इनका हुआ बहुमान –
इस दौरान लाभार्थी परिवार महेंद्र कुमार अभिषेक कोलन परिवार, संजय हेमंत कुमार चोपड़ा परिवार, पंकज कुमार जैनम कुमार धारीवाल परिवार, धर्मेंद्र कुमार हर्ष, जय कोलन परिवार का बहुमान श्री संघ ने किया। इस मौके पर चातुर्मास प्रारंभ में कलश, अखंड दीपक एवं मसा को कामली उड़ाने की बोली तीन लाख पच्चीस हजार में चोपड़ा परिवार द्वारा ली गई। श्रीसंघ व परिषद परिवार के राष्ट्रीय व प्रान्तीय पदाधिकारी व सदस्यों व ट्रस्टीगणों के साथ इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, खाचरोद, रतलाम, भाट पचलाना, नागदा सहित अनेक जिलों से श्रीसंघ के पदाधिकारी मंगल प्रवेश हुए सम्मिलित हुए। अतिथियों का बहुमान शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। संचालन अशोक चौपडा ने किया। आभार अमित चौरडिय़ा ने माना।
मनमोहन पाश्र्वनाथ मंदिर से हुआ मंगल प्रवेश –
दादा गुरुदेव श्रीमद् विजय राजेन्द्र सूरिश्वर जी की क्रियोद्धार पुण्यभूमि जावरा में प्रबल पुण्योदय के प्रभाव से गुरुदेव राष्ट्रसंत शिरोमणी पुण्य सम्राट श्रीमद्विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी म.सा. के पट्टधर गच्छाधिपति श्री नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. एवं आचार्य श्री जयरत्न सूरीश्वरजी म.सा. की आज्ञानुवर्ति, गुरुणी साध्वी श्री भुवनप्रभा श्रीजी म.सा. की सुशिष्या साध्वीश्री डॉ.अमृतरसा श्रीजी म.सा., साध्वी श्री निरागरसा श्रीजी म.सा., एवं साध्वी श्री जिनागरसा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 3 का चातुर्मास 2025 हेतु शुक्रवारको सुबह मंगल प्रवेश हुआ। श्री मनमोहन पाश्र्वनाथ मंदिर से चल समरोह प्रारंभ हुआ जो अस्पताल रोड़, रतलामी गेट, लक्ष्मीबाई मार्ग, नीम चौक, कोठी बाजार, बजाजखाना होता हुआ पिपली बाजार जैन मंदिर उपाश्रय पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित हुआ। चल समारोह में श्रीसंघ पदाधिकारी, महिलाएं, नवयुवक, बच्चे एवं देशभर के गुरूभक्त शामिल हुए।



Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

