– सुजापुर की पहाड़ी पर संत ब्रज बिहारी सरकार का प्रेरक संदेश, गो चिकित्सालय का हुआ शुभारंभ
जावरा। यदि कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचना है और आने वाली पीढय़िों का भविष्य सुरक्षित करना है, तो हमें रासायनिक खेती छोड़कर जैविक व प्राकृतिक खेती की ओर लौटना होगा। इसके साथ ही गौ-संरक्षण को जीवन का अभिन्न अंग बनाना होगा, क्योंकि स्वस्थ गाय ही स्वस्थ समाज और समृद्ध खेती की नींव है।
यह ओजस्वी संदेश संत श्री ब्रज बिहारी सरकार ने जावरा के समीप ग्राम सुजापुर की पहाड़ी पर बन रहे आधुनिक गो-चिकित्सालय के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए दिया। यहाँ आयोजित गो-भागवत कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा-श्रवण हेतु पहुँचे, जिनमें महिलाओं की सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। संत श्री ब्रज बिहारी सरकार ने सनातन धर्म में गौ-माता के अद्वितीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौ-पालन से न केवल शुद्ध दूध और प्राकृतिक खाद मिलती है, बल्कि इससे भूमि की उर्वरता और मानव स्वास्थ्य दोनों सुरक्षित रहते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे आधुनिक रासायनिक खेती के स्थान पर जैविक खेती अपनाएँ, जिससे पर्यावरण, स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था- तीनों का संरक्षण संभव है।
हुआ दिव्य दरबार का आयोजन –
आयोजन समिति के देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि कथा के पश्चात दिव्य दरबार का आयोजन भी हुआ, जहाँ भक्तों की पर्चियों के माध्यम से अद्भुत संयोग देखने को मिले। जिन श्रद्धालुओं की पर्चियाँ निकाली गईं, वे स्वत: खड़े हो गए। जिससे श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। संत श्री ब्रज बिहारी सरकार द्वारा प्रतिदिन कथा के पश्चात दिव्य दरबार लगाया जा रहा है। इस अवसर पर परमहंस कृष्णानंद महाराज (नलखेड़ा बगलामुखी), वरिष्ठ कांग्रेस नेता वरुण श्रोत्रिय एडवोकेट, भंवर सिंह अयाना, नारायण सिंह, जितेंद्र सिंह बरखेड़ा, शुभम सिंह सहित अनेक गणमान्यजन व ग्रामीणजन उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना, बल्कि स्वस्थ जीवन, पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ कृषि की दिशा में एक सशक्त सामाजिक संदेश भी दे रहा हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

