जावरा। फोरलेन तथा टू लेन के साथ शहरी क्षैत्र में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के चलते आए दिन सडक़ हादसे होते है, ऐसे वाहन चालकों की जांच अब शहर पुलिस ब्रेथ एनालाईजर से करेगी, जिससे पता चल सकेगा की किस वाहन चालक ने कितनी शराब पी है, या नहीं पी है, होली तथा धुलेंडी पर्व के चलते शहर पुलिस ने चौपाटी चौराहे से लेकर शहर के कुछ प्रमुख बाजारों में दुपहिया तथा चार पहिया वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाईजर से जांच की। शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध अभियान चलाया गया है, जिसके तहत होली की रात में करीब 5 चालान बनाए थे, वहीं धुलेड़ी की रात में भी चालानी कारवाई की गई है। ब्रेथ एनालाईजर से जांच का यह सिलसिला अब लगातार जारी रहेगा।





