– वार्षिक उत्सव में निखरी छात्र प्रतिभाएं, डीएसपी अजय बहादुर लावरे ने किया सम्मान
– खेलकूद, विज्ञान, रंगोली व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं ने पाया सम्मान
जावरा। एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय बोडिया कुआं जावरा में अर्धवार्षिक परीक्षा के उपरांत छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से आयोजित वार्षिक उत्सव का सफलतापूर्वक समापन हुआ। उत्सव के अंतर्गत खेलकूद, रंगोली, विज्ञान चार्ट, मॉडल तथा नृत्य सहित विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
समस्त प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण डी.एस.पी.,24वीं बटालियन जावरा अजय बहादुर लावरे की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। अपने उद्बोधन में लावरे ने कहा कि विद्यालय वह सशक्त मंच है, जहां बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और वे आगे चलकर अच्छे नागरिक बनते हैं।
संस्था प्रधान धर्मेंद्र शर्मा ने आयोजित प्रतियोगिताओं की जानकारी देते हुए पुरस्कृत विद्यार्थियों को बधाई दी तथा आगामी सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत होने वाली प्रतियोगिताओं की तैयारी हेतु विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन यामिनी सोनी ने किया एवं आभार प्रदर्शन बरखा श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष, सदस्यगण, पालकगण तथा विद्यालय के शिक्षक नरेंद्र अमोल एवं सुशीला बैरागी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

