जावरा/कालूखेड़ा। पूर्व मंत्री एवम सांसद कैलाशवासी महेंद्रसिंह कालूखेड़ा की 11 सितंबर को 8 वी पुण्यतिथि लेकर कालूखेड़ा गढ़़ी में एक महत्वपूर्ण मीटिंग रखी गई। जिसको लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केके सिंह कालूखेड़ा ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने दायित्व सोपे। 11 सितंबर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट रहेंगे। जो महेंद्र सिंह कालूखेड़ा की मूर्ति पर माल्यार्पण करेगे एवम उपस्थित जनता को संबोधित करेंगे। आयोजन में मंत्री चैतन्य काश्यप, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक राजेंद्र पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, राज्यसभा सांसद उमेश नाथ योगी, बंशीलाल गुर्जर, पूर्व जिला अध्यक्ष कानसिंह चौहान, रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल, सुखेड़ा मंडल अध्यक्ष रितेश जैन आदि के साथ आसपास के गांव के सरपंच जनपद एक कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
ब्लड डोनेशन कैम्प के साथ हृदय रोग एवं नैत्र रोग परीक्षण शिविर –
कैलाशवासी कालूखेड़ा पूण्यतिथि पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी राजपूत क्लब रतलाम द्वारा ब्लड डोनेशन कैंम्प आयोजित किया जाएगा। साथ ही इस वर्ष मेंदाता हास्पीटल के सहयोग से हृदय रोग परीक्षण शिविर के साथ ही गौमाबाई नैत्रालय नीमच द्वारा नैत्र परीक्षण शिविर भी लगाया जाएगा। बैठक में कैलाश परमार, पप्पू सेठ, जनपद सदस्य दीपक नाहर, सरपंच ईश्वरलाल पाटीदार, उपसरपंच सुनील रावल, राजू जोशी, प्रजापालसिंह चंद्रावत, दिलीपसिंह देवड़ा, पुरुषोत्तम कारपेंटर, किशोर कारपेंटर आदि उपस्थित थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

