– जैन दिवाकर बहु मंडल, बड़ावदा सेवा समिति, भारत विकास परिषद एवं रेडक्रॉस की पहल से सैकड़ों लोगों को मिला जीवनदान का संबल
जावरा। स्व. सागरमल नाहर, स्व. मदनलाल नाहर एवं स्व. श्रीमती संगीता नाहर की पावन स्मृति में जैन दिवाकर बहु मंडल, बड़ावदा सेवा समिति एवं रक्तदान संस्था, भारत विकास परिषद तथा भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाजसेवा और मानवता के प्रति समर्पण का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंदिरा नाहर, बाबूलाल नाहर, विजय नाहर एवं संजय नाहर उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में कानसिंह चौहान, अनिल दसेड़ा, डॉ. दिलीप शाकल्य एवं सुजानमल जी कोचट्टा ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिसोदिया ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में अस्पतालों में मरीजों को रक्त की अत्यधिक आवश्यकता रहती है, जिसे शिविरों के माध्यम से पूरा किया जाता है। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष पप्पू सिंह राठौड़ ने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान करने का आह्वान किया। वहीं बड़ावदा सेवा समिति के प्रवीण व्यास ने कहा कि यदि व्यक्ति अपने परिजनों के लिए रक्त लेता है तो उसे स्वयं भी रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
शिविर में हुआ 109 युनिट रक्त –
शिविर में कुल 109 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जैन दिवाकर बहु मंडल की समस्त बहनों के साथ भारतीय रेडक्रॉस समिति के प्रदीप दसेड़ा, मनोज अग्रवाल, धर्मेंद्र सिंह तोमर, राजेश संघवी, नरेश मारवाड़ी, भूपेंद्र सारड़ा तथा भारत विकास परिषद से शेखर नाहर, दिनेश भावसार, सुदीप भारती, प्रकाश अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में बड़ावदा सेवा समिति एवं जैन दिवाकर बहु मंडल द्वारा सभी रक्तदाताओं का सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन नाहर परिवार की स्मृति को सच्ची श्रद्धांजलि बताया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

