– ऑपरेशन सिंदुर की सफलता पर लगाया रक्तदान शिविर
– एसडीएम और डाक्टर्स ने भी किया रक्तदान
जावरा। भारत की अखंडता एवं शौर्य का प्रतीक ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रेडक्रॉस सोसायटी जावरा एवं लायंस क्लब जावरा ओजस के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन रेडक्रॉस सोसायटी परिसर में किया गया। शिविर में 37 युनिट रक्त एकत्रित किया गया।
इस शिविर में मुख्य अतिथि एसडीएम त्रिलोचन गौड़, डॉ विद्या तिवारी, डॉ अदिति राठौड़, डॉ दीपक पालडिय़ा एवं रेडक्रास चेयरमैन विरेंद्र सिसौदिया (केवी) द्वारा दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात अतिथियों एवं मेडिकल कालेज टीम का स्वागत रेडक्रॉस सोसाइटी एवं लायंस क्लब ओजस के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा किया गया।
एसडीएम ने अपने उद्बोधन में बताया कि वे स्वयं प्रथम बार रक्तदान कर रहे हैं और खुशी इस बात की है कि मेरे द्वारा किया गया। रक्तदान किसी जरूरतमंद के काम आएगा, साथ ही देश के प्रशासनिक अधिकारियों को भी मानव सेवा में रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया। डॉ विद्या तिवारी ने भी जीवन में रक्त के महत्व पर प्रकाश डाला और अधिक से अधिक रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया । एसडीएम की प्रेरणा से डॉ अदिति राठौर, डॉ अतुल मंडवारिया एवं डॉ पीयूष रुनवाल ने भी रक्तदान किया। इस शिविर में डॉ आर.एन. मंडवारिया, डॉ अरुण गुप्ता, डॉ अनिमेष सिंघई, डॉ अजयसिंह राठौर, हरिनारायण अरोड़ा, पवन मोदी, अनिल धारीवाल, यश जैन की विशेष उपस्थिति रही।
शिविर संयोजिका रजनी अरोड़ा ने कार्यक्रम का संचालन किया और बताया कि यह शिविर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर स्व. सुरेश शर्मा की स्मृति में गौतम टेंट हाउस एवं नीलकंठ गिफ्ट सेंटर के सौजन्य से किया जा रहा हैं। रक्तदान शिविर में रतलाम मेडिकल कॉलेज के डॉ सुनील पाटीदार एवं डॉ आयुषी तिवारी ने सेवा प्रदान की। शिविर में 37 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया गया सभी रक्तदाताओं का संयुक्त रूप से सम्मान किया गया। इस अवसर पर ओजस अध्यक्ष दीपिका सोनी, सचिव कविता चौहान, कोषाध्यक्ष पुष्पा सोनी, सुशील मंडवारिया, रेखा रावल, रमा अग्रवाल, ममता सोनी, मधु सोनी, श्यामा पारखी के साथ रेडक्रॉस सोसायटी वाइस चेयरमैन प्रदीप दसेड़ा, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह तोमर, नरेश मारवाड़ी, भूपेंद्र सारड़ा उपस्थित रहे।



Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

