– छडिय़ों के उस्तादों को किया सम्मानित
जावरा। गोगा नवमी के पर्व पर शहर में निकली छडिय़ों का शहर के सभी प्रमुख मार्गो पर छडिय़ों का स्वागत करते हुए छडिय़ों क भगतों का सम्मान किया गया। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा गोगा नवमी पर्व पर अलग अलग मोहल्ले से निकलने वाले निशान (छड़ी) का स्वागत हंगामा चौराहे पर किया गया। जिसमे निशान (छड़ी) एवं भगतो का पुष्प, माला, साफा एवं श्रीफल से स्वागत किया गया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री मनीष ऊंटवाल, नगर उपाध्यक्ष मनोहर पांचाल, विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह भाटी, पार्षद रजत सोनी, अनिल त्रिवेदी, महेन्द्र चौहान, तेजनाथ गांधी, योगेश यादव, टोनी कल्याणे, पिंटू सोलंकी, लखन चावरे आदि उपस्थित रहे।



Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

