जावरा। सिद्धांतो व आदर्शो पर आधारित भारतीय जनता पार्टी किसी परिवार जाति वर्ग विशेष की पार्टी नही है यह तो कार्यकर्ताओ को जोडऩे वाला एक सूत्र है जो आज विशाल वट वृक्ष के रूप में पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित है। भारत को परम वैभव तक पहुचाने का संकल्प हमारे पूर्वजों का भी था वह आज हमारा भी है। भाजपा अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बड़ रही है। निश्चित ही हमारे पुरुषार्थ से हम इन्हें प्राप्त करेंगे। 
उक्त बात क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने पिपलौदा मण्डल के ग्राम राकोदा, पिण्डवासा व धामेडी में जनसंपर्क के दौरान उपस्थितजनों से कही। इस दौरान विधायक डॉ. पांडेय ने बूथ क्र. 59, 60, 61 व 95 पर बूथ संमिति की बैठक लेकर आगामी 13 मई को भाजपा के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। विधानसभा संयोजक महेश सोनी ने बूथ के करणीय कार्यो की जानकारी दी। भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा, भाजयूमो मण्डल अध्यक्ष प्रफुल जैन ने भी संबोधित किया। स्वागत मण्डल महामंत्री दिनेश पाटीदार, उपाध्यक्ष भवर धनगर, गिरधारीलाल माली, मनमोहन सिंह राणा, प्रह्लाद मोगिया, युवा मोर्चा मण्डल कोषाध्यक्ष भागीरथ धनगर, राजेश माली, चेतन माली आदि ने किया। 
चुनावी पेम्पलेट का किया विमोचन –
इस अवसर पर मिशाबन्धु लक्ष्मीनारायण पाटीदार, बाबूलाल पाटीदार, बालाराम पाटीदार, राधेश्याम बैरागी, कंवरलाल पाटीदार, कन्हैयालाल राठौड़, भेरूलाल जाट, अखिलेश राठौड़, गोपाल सिंह, गोपाल पाटीदार, सुरेश सोलंकी, गोवर्धन बैरागी, राकेश मईड़ा, मंगल भारती, अशोक गिर, रामचन्द्र मुनीम, कन्हैयालाल माली, मोहनलाल माली आदि उपस्थित थे। जनसम्पर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के पेम्पलेट का वितरण किया गया। बैठक में बूथ इकाई त्रिदेव, समिति सदस्यों ने अबकी बार विधानसभा 51 हजार पार का नारा बुलन्द किया।


