– भारत जानो और समूह गान प्रतियोगिताओं में वर्षभर सहयोग देने प किया सम्मान
– शहर के स्कूलों के सहयोग से भारत जानों प्रतियोगिता में 8 हजार से अधिक बच्चों ने की थी सहभागिता
जावरा। भारत विकास परिषद शाखा जावरा द्वारा वर्ष भर विभिन्न विद्यालय में की गई गतिविधियों में विद्यालय परिवार द्वारा सहयोग प्रदान करने पर विद्यालय परिवारों के प्रबंधक एवं प्राचार्य को सम्मानित किया। साथ ही छात्राओं को वर्ष भर गतिविधि में भाग लेने पर विद्यालय के सर्वोच्च प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया।
भारत विकास परिषद अध्यक्ष डॉ राजेंद्र त्रिवेदी ने छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय महत्व को प्रतिपादित करने पर उन्हें धन्यवाद दिया। इसी प्रकार से भारत विकास परिषद के कार्यों में भागीदारी करने का आह्वान करते हुए कहा कि भारत विकास परिषद द्वारा भारत जानो एवं समूह गान प्रतियोगिता मैं विद्यालयों अपनी भागीदारी की थी, पश्चिमी प्रांत की जावरा शाखा ने 8 हजार से अधिक बच्चों को भारत जानो प्रतियोगिता में भागीदारी कराकर सर्वाधिक भागीदारी में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। वहीं समूह गान प्रतियोगिता में जावरा शाखा में पूरे प्रांत में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संस्था के शेखर नाहर, रत्नेश पांडे, मनोज अग्रवाल(मामा), मनोज राठौड़, देवेंद्र भारद्वाज, डॉ अशोक पाटीदार, सुनील तिवारी, गोपाल सेठिया, गिरिराज उपाध्याय, जगदीश उपमन्यु, प्रकाश अरोड़ा, पप्पूसिंह राठौड़, नितेश धनोतिया, निलेश मेहता, सुधीर शर्मा,दिनेश सिसोदिया, दिनेश भारद्वाज, संजीव उपाध्याय, सुनील पोखरना ने सभी विद्यालयों का आभार व्यक्त कर भारत विकास परिषद द्वारा सम्मानित होने पर बधाई दी।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

