जावरा। भारत विकास परिषद द्वारा इस सत्र में नैत्रदान का प्रकल्प लिया गयाा था। जिसे बखुबी निभाते हुए परिषद के सदस्यों द्वारा अब तक 14 नैत्रदान करवाए जा चुके है। भारत विकास परिषद सचिव निलेश मेहता ने बताया कि शुक्रवार की अर्धरात्रि में नेत्रदान प्रेरक अनिल धारीवाल, अशोक कटारिया ने लगभग रात्रि में 2.55 मिनिट पर नैत्रदान हेतु सम्पर्क किया और नेत्रदान के लिए मूणत परिवार की भावनाओ से अवगत करवाया ओर मूणत परिवार से नेत्रदान करवाने की सहमति प्रदान करवाई। जिस पर नेत्रदान प्रकल्प की टीम ने लगभग 3 बजे बडऩगर के डॉ ददरवाल से सम्पर्क किया और उन्है जावरा बुलाया। इस दौरान भाविप अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पप्पूसिंह राठौर, रवि खारीवाल, प्रदीप श्रीवास्तव की उपस्थिति में नैत्रदानी कांता मूणत के रुप में 14 वां नेत्र दान सम्पन्न किया।



