जावरा। हम सब का सौभाग्य है कि हम मानव रूप में हैं मानव पर इस पृथ्वी की सभी समस्याओं का निदान निकालने का दायित्व है और मनुष्य इस दायित्व को बखूबी निभा रहा है, ईश्वर हमें प्रेरणा देता है और हम कार्य में लग जाते हैं। आज हमारी बहन मधु शर्मा स्व. प्रवीण कुमार शर्मा को प्रेरणा प्राप्त हुई और वह मानवता की सेवा में कार्य करते हुए जल मंदिर स्थापना में महत्वपूर्ण सहयोगी की भूमिका में हैं आपके उदार हृदय के कारण भारत विकास परिषद शाखा जावरा की प्रेरणा से वाटर कूलर की स्थापना बस स्टैंड पर की गई। उक्त उदगार भारत विकास परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी सामवेदी ने बस स्टेण्ड पर वाटर कूलर की स्थापना के दौरान व्यक्त किए। वाटर कूलर की स्थापना की सहयोगी संस्था के रूप में चित्रांश कंप्यूटर सामाजिक संस्थान के सचिव सावन सेठिया ने महती भूमिका निभाई। शाखा के अध्यक्ष शिवेंद्र माथुर ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम को लायंस क्लब जावरा के मनोनीत सचिव यश जैन, भारत विकास परिषद के वरिष्ठ सदस्य शेखर नाहर, पूर्व अध्यक्ष रजत सोनी, कोषाध्यक्ष डॉ अशोक पाटीदार, अंजनीनंदन उपाध्याय, सतीश उपाध्याय, अरविंद पाटीदार, दिनेश भावसार, प्रहलाद मेहरा, रत्नेश पांडे, शरद डूंगरवाल, वीरेंद्र सिंह चौहान, गिरिराज उपाध्याय, आनंद राका, सुनील तिवारी, वैभव राका, दीनदयाल मेहता, महिला शक्ति के रूप ममता उपाध्याय, प्रीति त्रिवेदी, साधना पाटीदार, अंजू जोशी एवं नगर पालिका दरोगा करण कल्याने की भागीदारी रही। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के सचिव देवेंद्र भारद्वाज ने आभार माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.