– पीपली बाजार स्थित श्री खरतरगच्छ उपाश्रय में धुमधाम से मना भगवान महावीर स्वामी का जन्मवाचन महोत्सव
जावरा। जैन मंदिर पीपली बाजार स्थित खरतरगच्छ उपाश्रय पर मनाए जा रहे पर्युषण महापर्व के तहत आज भगवान महावीर स्वामी का जन्मवाचन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रारम्भ में माता त्रिशला द्वारा देखें गए 14 स्वपनों के साथ अन्य चढ़ावे की बोलियाँ लगाई गई। जिसमे उपस्थित समाजजनों ने उत्साह से भाग लिया। इसके बाद मनोज मेहता द्वारा कल्पसूत्र में वर्णित महावीर स्वामी के जन्म प्रसंग का वाचन किया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को बधाई दी तथा केसर कंकू के छापे लगाए। इस मौके श्रीसंघ द्वारा स्वामी वात्सल्य का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर प्रदीप चौधरी, आजादसिंह ढड्ढा, जयन्तीलाल दख, शांतिलाल मेहता, हिम्मतसिंह श्रीमाल, रमेश जैन, संजय तलेरा, प्रदीप लोढा, कैलाश छाजेड़, जितेंद्र डोसी, मनोज दख, राजेश भंडारी, महावीर चंद्रावत, सुशील जैन, नवनीतसिंह श्रीमाल, ललित जैन, पंकज मेहता, सुनील मेहता, विजय बोरदिया, हस्तीमल मेहता, विजय ढड्ढा, रत्नेश शेखावत, आशीष धारीवाल सहित बड़ी संख्या में धर्मालुजन उपस्थित रहे। संचालन संजय दासोत, लोकेश कांठेड़ ने किया।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

