– संतों के सानिध्य में जावरा और आलोट विधायक का मिलेगा आतिथ्य
जावरा। गौ कल्याण पारमार्थिक धार्मिक एवं सामाजिक ट्रस्ट द्वारा बरखेड़ीधाम में नवनिर्मित श्री कृष्ण गोपाल गौशाला का रविवार को सांय 5 बजे लोकार्पण होगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे तथा आलोट विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय विशेष अतिथि होंगे। वहीं संतों का सानिध्य भी प्राप्त होगा।
स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप स्थित ग्राम बरखेड़ी में नवीन गौशाला का निर्माण किया गया। इस अवसर पर पंडित भीमाशंकर शर्मा (शास्त्री), राष्ट्रसंत महाराज नमन वैष्णव, बरखेड़ी धाम के सन्त प्रकाशानन्दजी विधिवत मंत्रोच्चार कर कार्यक्रम सम्पन्न कराएंगे। श्री कृष्ण गोपाल गौशाला के पदाधिकारियों, सदस्यों ने बताया कि गोवंश की सुविधाओं को देखते हुए इस गौशाला का निर्माण किया गया है। गौशाला पदाधिकारियो और सदस्यों ने गौ भक्तो ने लोकार्पण समारोह में शामिल होने का अनुरोध किया है।


