जावरा। ढोढर के समीप बरखेड़ी-पिंगराला रोड़ पर शुक्रवार को सुबह दो मोटर साईकल आमने सामने टकरा गई। जिससे दोनो मोटर साईकलों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। जिनका जावरा के सरकारी अस्पताल में उपचार जारी है।
जानकारी अनुसार शुक्रवार को सुबह बरखेड़ी पिंगराला रोड़ पर दो मोटर साईकल टकराई जिसमें एक मोटर साईकल पर सवार मांगीलाल पिता हिराजी तथा उनकी पत्नी कस्तुरी पति मांगीलाल निवासी बरखेड़ी सवार थे, वहीं दुसरी मोटर साईकल पर भेरुलाल पिता नाथुलाल तथा उनकी पत्नी रुकमणी पति भेरुलाल और एक बच्चा सवार थे। मोटर साईकल के आमने सामने टकराने से मांगीलाल, कस्तुरी तथा भेरुलाल सिर में चोंट आई। वहीं रुकमणी और बच्चे को हल्की फुल्की खरोच आई, जिन्है 108 की मदद से जावरा के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार जारी है।






