जावरा। बाल दिवस के विशेष अवसर पर सेंट पॉल स्कूल ने अपने नन्हे बच्चों के लिए एक यादगार भ्रमण का आयोजन किया। जिसमें प्री प्रायमरी के विद्यार्थियों को रिसॉर्ट का मनोरंजक भ्रमण और प्रायमरी के विद्यार्थियों को नागदा स्थित प्रसिद्ध बिरला मंदिर ले जाया गया, जहाँ बच्चों ने प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक महत्व का अनुभव किया।
इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ प्राकृतिक वातावरण और सांस्कृतिक धरोहरों के प्रति जागरूक बनाना था। इस अवसर पर विद्यालय ने बच्चों के लिए विभिन्न खेलों, गतिविधियों, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था की। बच्चों ने सुंदर और मनमोहक वातावरण में समय बिताते हुए विशेष आनंद का अनुभव किया। बच्चों के लिए विशेष नाश्ते और भोजन की व्यवस्था की गई, जिससे उनकी खुशी और भी बढ़ गई।
बच्चों के लिए खेल, नृत्य और संगीत का आयोजन किया –
मैनेजर भाविक मूणत ने इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को एक दूसरे के साथ जुडऩे और शिक्षकों के साथ अनौपचारिक वातावरण में बातचीत करने का अवसर प्रदान करना था। इस आयोजन में विभिन्न गतिविधियाँ, जैसे कि खेल, संगीत और नृत्य, आयोजित किए गए। जिसमें सभी ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। सेंट पॉल स्कूल का यह प्रयास बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक साबित होगा और इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी किए जाते रहेंगे।
प्राचार्य देवेंद्र मूणत ने कहा हैं कि भ्रमण हमारे विद्यार्थियों के लिए एक यादगार अनुभव था। हमें खुशी है कि हमारे विद्यार्थियों ने इस अवसर का पूरा लाभ उठाया और एक दूसरे के साथ जुड़े। इस आयोजन के दौरान, विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और नए दोस्त बनाए। शिक्षकों ने भी इस अवसर का उपयोग विद्यार्थियों के साथ जुडऩे और उनकी रुचियों को समझने के लिए किया। इस सफल आयोजन के लिए सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, और अभिभावकों का आभार व्यक्त करता है और आगे भी ऐसे आयोजनों को आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

