शहर में मुस्लिम सम्प्रदाय का मोहर्रम सोमवार से प्रारंभ हो गया हैं। मोहर्रम को लेकर पिछले दिनों नपा सभागृह में हुई बैठक में बाजार में अतिक्रमण हटाने को लेकर चर्चा हुई थी, जिस पर सोमवार को दोपहर में बगैर किसी पूर्व सूचना के नगर पालिका और यातायात का अमला बाजार में व्याप्त अतिक्रमण हटाने पहुंचा। अमले को देखकर बाजार में हडकंप मच गया। दुकानदार अमले के पहुंचने से पहले ही ताबड़तोड़ सामान उठाने में लग गए। लेकिन इसके बाद भी अमले ने सडक़ और फुटपाथ पर रखे सामान को जब्त किया साथ ही चालानी कार्रवाई भी की।
सोमवार को दोपहर में नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया नपा और यातायात अमले के साथ बगैर किसी पूर्व सूचना के अतिक्रमण हटाने पहुंचे। सबसे पहले अमले ने लक्ष्मीबाई मार्ग पर कोर्ट परिसर के बाहर लगने वाले चाट, पानी पताशे के साथ अन्य ठेले हटाए। वहीं इसी रोड़ पर स्थित फनिर्चर, इलेक्ट्रानिक आदि शोरुम के बाहर रखे सामान को जब्त किया। वहीं बाजार में घंटाघर चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकानों के साथ बजाजखाना, पिपली बाजार स्थित गट्टू सेठ जैसी बड़ी दुकानों पर कार्रवाई करते हुए सामान जब्त किया और करीब 12 हजार से अधिक के चालान बनाए। कार्रवाई में नपा इंजिनियर शुभम सोनी, लोकेश विजय के साथ नपा और यातायात का अमला मौजुद रहा। 


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

