– ग्राम धामेड़ी में भारतीय स्टेट बैंक की कृषि विस्तार शाखा ने आयोजित किया कृषक संवाद
जावरा। भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा जावरा एवं शाखा पिपलोदा द्वारा आपकी बैंक आपके द्वारा थीम पर कृषक संवाद का आयोजन ग्राम धामेड़ी में आयोजित किया। जिसमें क्षेत्रीय प्रबंधक रत्नेश सिंघई, मुख्य प्रबंधक रतलाम निलेश साहू, रिलेशनशिप मैनेजर एग्रीकल्चर अभिषेक राघव, शाखा प्रबंधक एडीबी जावरा संजय शर्मा, शाखा प्रबंधक पिपलोदा अमित मीणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक रवि दुग्गड़ ने बैंक की समस्त जनहितेशी योजनाओ की जानकारी देते हुवे उपस्थित किसानों एवं व्यापारियों से रुबरु होकर संवाद किया। क्रार्यक्रम के सूत्रधार दिलीप पाटीदार सहित ग्राम धामेड़ी एवं आसपास के किसान एवं व्यापारी उपस्थित थे।




Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

