– आचार्य श्री के 67 वें जन्मदिन पर जावरा श्रीसंघ ने आचार्य श्री से जावरा पधारने की विनती की
– जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय की मौजुदगी में की विनती
जावरा। मालवा अंचल की धर्मनगरी झाबुआ म.प्र. में शासन प्रभावक, इतिहास सृजक श्री 1008 पाश्र्व जिन मंदिर के प्रणेता राष्ट्रसंत परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद् विजय लेखेंद्र सूरीश्वरजी म.सा. के 67 वे जन्मदिवस पर जावरा श्रीसंघ के पदाधिकारी आचार्य श्री की सेवा में उपस्थित हुए। इस अवसर पर जावरा श्रीसंघ ने आर्चाय श्री से जावरा पधारने की विनती की। इस शुभ अवसर पर जावरा विधायक राजेंद्र पांडे, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी समाज सेवी अनिल चोपड़ा, भूपेन्द्र रुणवाल, विनोद मेहता, जावरा श्रीसंघ के मंत्री मदनसिंह चोरडिय़ा, राजेश वरमेचा, महेंद्र ओरा, पारस ओस्तवाल, कांति दलाल, राहुल भंडारी, मोतीलाल चपड़ोद, जितेंद्र रूनवाल, सुशील हरण, शिखर धारीवाल, विजय पीपाड़ा, मुकेश जैन पदमावती, चिराग पटवा, धीरज पटवा सहित भाजपा महिला मोर्चा जिला रतलाम की अध्यक्षा पूनम पटवा, प्रमिला धाड़ीवाल सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे।
आचार्य श्री ने विनती की स्वीकार –
हर्ष का विषय यह रहा की गुरुदेव को जावरा श्री संघ ने जावरा पधारने की विनती की जिसे गुरुदेव ने स्वीकार किया और 22 और 23 मई 2024 को गुरुदेव ने जावरा आने की स्वीकृति प्रदान की। घोषणा होते ही उपस्थित सदस्यों ने जय जय कार कर हर्ष व्यक्त किया। जावरा श्रीसंघ के मंत्री मदनसिंह चोरडिया ने उक्त जानकारी देते हुवे बताया कि आचार्य श्री का जावरा नगर की गौरवमयी परम्परा अनुसार भव्य स्वागत की तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई है।




०००००००००००००००००००००

