• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

न वेतन, न सुनवाई : अब हड़ताल ही अंतिम रास्ता, 13 फरवरी को शहर में नहीं उठेगा कचरा

February 12, 2026

मोबाईल एप से होगी जनगणना, 1 मई से घर घर गिनती शुरु

February 12, 2026

लाइन पर काम से पहले सुरक्षा का पाठ, बिजली कर्मचारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

February 11, 2026
Facebook Twitter Instagram
Friday, February 13
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»अभी तो विपुल पाण्डेय भी आने वाले है एपिसोड में , विधायक के संरक्षण में भ्रष्टाचारी पल रहे है : वीरेन्द्रसिंह 
जावरा

अभी तो विपुल पाण्डेय भी आने वाले है एपिसोड में , विधायक के संरक्षण में भ्रष्टाचारी पल रहे है : वीरेन्द्रसिंह 

EditorBy EditorNovember 4, 2023Updated:November 4, 2023No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
– महेन्द्रसिंह कालूखेड़ा के बाद पहली बार कांग्रेस और भाजपा में सीधा मुकाबला हो रहा है
– कैलाशवासी कालूखेड़ा के बाद तो विधायक ने यहां कांग्रेस को कांग्रेस से ही लड़ाने का काम किया है  
जावरा। कैलाशवासी पूर्व कृषि मंत्री महेन्द्रसिंह कालूखेड़ा के बाद पहली बार जावरा में कांग्रेस और भाजपा के बीच लड़ाई है, कालूखेड़ा के बाद तो विधायक ने जावरा में कांग्रेस को कांग्रेस से ही लड़ाने का षडयंत्र रचा हुआ था, कांग्रेस द्वारा विधायक पर हमला ही नहीं बोला जा रहा था। और यही उनकी जीत का कारण भी रहा है। लेकिन अब ऐसा नहीं है, विधायक को सच सुनने की आदत नहीं है, अब मै उन्है आईना दिखा रहा हूं तो उन्है बुरा लग रहा है। ढोढऱ के स्कूल में विघायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने 1  करोड़ की बिल्डिंग का फीता काटा, जब हमने जाकर तो हमें बिल्डिंग धरधराती नजर आई जब हमने आंदोलन की धमकी दी तो तत्काल उसी बिल्डिंग में 30  लाख का काम हुआ। विधायक भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रहे है, आपके संरक्षण में भ्रष्टाचारी पल रहे है तो आप पर 25  प्रतिशत कमिशन का अरोप क्यों नहीं लगेगा। अभी तो ओर भी पिक्चर बाकी है, अभी तो विपुल पाण्डेय भी आने वाले है एपीसोड में।
https://youtu.be/7iBlykK34Xs?si=VAg6UDueMOzjF0Lh
यह बात कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्रसिंह सोलंकी ने शनिवार को बड़ायला चौरासी, अरनियागुजर्र, हल्दुनी, हसनपालिया, आकतवासा, कंचनखेड़ी, सोहनगढ़, उमटपालिया, बरगढ़ तथा उपरवाड़ा में जनसम्पर्क के दौरान ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहीं। हम किसी एक समाज की राजनीति नहीं करते है कांग्रेस सर्वहारा वर्ग की पार्टी है, जावरा में मुल लड़ाई कांग्रेस और भाजपा के बीच है, कांग्रेस एक जाजम आ चुकी है, हम सभी भाई मिलकर कांग्रेस को जावरा में विजयश्री दिलवाएंगे। कांग्रेस का समुचा संगठन हमारे साथ है। आगामी 3  दिसंबर को रतलाम जिले का यह जावरा नया और खुबसुरत जावरा बनने जा रहा है, कमलनाथ मुख्यमंत्री बनेंगे और नया मध्यप्रदेश बनने वाला है, आने वाली 17 नवंबर को क्षैत्र की जनता नया जावरा और नया मध्यप्रदेश बनाने बटन दबाने वाली है।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह की आमसभा रविवार को –
कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्रसिंह सोलंकी के समर्थन में रविवार को सुबह 11 बजे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह की आम सभा शहर के कोठी बाजार में लेंगे। चुनाव संचालक हरिनारायण अरोड़ा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने बताया कि रविवार को सुबह पूर्व मुख्यमंत्री खाचरौद से उमटपालिया स्थित हेलीपेड़ पर पहुंचेंगे, जहां से वे सीधे कोठी बाजार स्थित सभा स्थल पर पहुंचेंगे। कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल, कांग्रेस महासचिव मोहम्मद युसूफ कड़पा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ हमीरसिंह राठौर, चुनाव संचालक हरिनारायण अरोड़ा, सुजानमल कोचट़्टा,  वरूण श्रोत्रिय, मोबीन मेव, कालुराम हरा, पेपा पहलवान आदि सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सभा में अधिक से अधिक की संख्या में शामिल होने की अपील की है।
Post Views: 253
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

न वेतन, न सुनवाई : अब हड़ताल ही अंतिम रास्ता, 13 फरवरी को शहर में नहीं उठेगा कचरा

February 12, 2026

लाइन पर काम से पहले सुरक्षा का पाठ, बिजली कर्मचारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

February 11, 2026

जावरा नगर पालिका फिर बनी आंदोलन का अखाड़ा, नहीं मिला वेतन को घेरा सीएमओ कार्यालय

February 11, 2026
Don't Miss
जावरा

न वेतन, न सुनवाई : अब हड़ताल ही अंतिम रास्ता, 13 फरवरी को शहर में नहीं उठेगा कचरा

By EditorFebruary 12, 2026

– आर्थिक संकट में कर्मचारी, सड़कों पर गंदगी की तैयारी – गुरुवार को भी जारी…

मोबाईल एप से होगी जनगणना, 1 मई से घर घर गिनती शुरु

February 12, 2026

लाइन पर काम से पहले सुरक्षा का पाठ, बिजली कर्मचारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

February 11, 2026

जावरा नगर पालिका फिर बनी आंदोलन का अखाड़ा, नहीं मिला वेतन को घेरा सीएमओ कार्यालय

February 11, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: [email protected]
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

न वेतन, न सुनवाई : अब हड़ताल ही अंतिम रास्ता, 13 फरवरी को शहर में नहीं उठेगा कचरा

February 12, 2026

मोबाईल एप से होगी जनगणना, 1 मई से घर घर गिनती शुरु

February 12, 2026

लाइन पर काम से पहले सुरक्षा का पाठ, बिजली कर्मचारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

February 11, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.