जावरा l शहर के खाचरोद नाका स्थित लहसुन मंडी और अरनियापिथा स्थित कृषि उपज मंडी में आगामी 7 दिनों तक अवकाश रहेगा l अवकाश के दौरान कोई भी किसान अपनी उपज लेकर जावरा मंडी में नहीं आये l मंडी सचिव रणजीत वसुनिया ने बतया की मंडी में 17 से 23 अक्तूबर 25 तक दीपावली पर्व को लेकर अवकाश घोषित किया गया हैl इस दौरान नीलाम कार्य पूर्णत बंद रहेगा l अत: कोई भी किसान अपनी उपज लेकर मंडी में नहीं आये l



